1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. टूलकिट मामला: प्रियंका बोलीं-21 साल की लड़की से डरी सरकार, भाजपा ने किया पलटवार

टूलकिट मामला: प्रियंका बोलीं-21 साल की लड़की से डरी सरकार, भाजपा ने किया पलटवार

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने टूलकिट मामले में 21 साल की पर्यावरण कार्यकर्ता दिशा रवि को गिरफ्तार किया है। वहीं, कांग्रेस नेता दिशा रवि की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने इसको लेकर सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि निहत्थी लड़की से सरकार डर गई है। वहीं, राहुल गांधी, शशि थरूर और अरविंद केजरीवाल ने भी इसका विरोध किया है।

पढ़ें :- केजरीवाल की गिरफ्तारी पर बोला UN, 'ह​म उम्मीद करते हैं कि हर किसी के अधिकारों की जाएगी रक्षा'

वहीं, प्रियंका गांधी समेत अन्य विपक्षी नेताओं पर भाजपा नेता पीसी मोहन ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि बुरहान वानी भी 21 साल का था। अजमल कसाब भी 21 साल का ही था। उम्र केवल एक संख्या है। इसके अलावा अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की भांजी मीना हैरिस ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि सरकार कार्यकर्ता को निशाना क्यों बना रही है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने टूलकिट मामले में गिरफ्तारी का विरोध करते हुए कहा कि है कि भारत को चुप नहीं कराया जा सकता है। उन्होंने लिखा, ‘बोल की लब आजाद हैं तेरे, बोल की सच जिंदा है अब तक। वो डरे हैं, देश नहीं। भारत को चुप नहीं कराया जा सकता।’ इसके साथ ही प्रियंका गांधीा ने दिशा की गिरफ्तारी को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सोमवार को ट्वीट कर लिखा, ‘डरते हैं बंदूकों वाले एक निहत्थी लड़की से, फैले हैं हिम्मत के उजाले एक निहत्थी लड़की से।’

टूलकिट में क्या था
टूलकिट में बताया गया था किसान आंदोलन में सोशल मीडिया पर समर्थन कैसे जुटाया जाए। हैशटैग का इस्तेमाल किस तरह से किया जाए और प्रदर्शन के दौरान क्या किया जाए और क्या नहीं? तीन फरवरी को एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने किसानों का समर्थंन करते हुए इस टूल किट को सोशल मीडिया पर शेयर किया था। बाद में इस टूलकिट को सोशल मीडिया ने प्रतिबंधित कर उसे डिलीट कर दिया था।

 

पढ़ें :- मुख़्तार अंसारी की जेल में हुई मौत मामले की हो उच्चस्तरीय जांच, ताकि सही तथ्य सामने आ सकें: मायावती

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...