लखनऊ। कांग्रेस पार्टी ने अपना हुकुम का इक्का आगामी लोकसभा चुनाव से ठीक पहले चल दिया है। काफी अरसे बाद प्रियंका गांधी सक्रिय राजनीति में उतरी है। कांग्रेस ने उन्हें महासचिव का पद देने का एलान किया है। अब बीजेपी का गढ़ कहे जाने वाले पूर्वी उत्तर की जिम्मेदारी प्रियंका गांधी को दी गई है। फिलहाल अभी वो विदेश में हैं। सूत्रों का कहना है कि वो फरवरी के पहले हफ्ते में वह कार्यभार संभालेंगी।
वहीं प्रियंका गांधी को पार्टी का महासचिव का पद और पूर्वी यूपी का प्रभार मिलने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में बहुत ही उत्साह का माहौल है। हलांकि इससे पहले भी प्रियंका गांधी राजनीति में काँग्रेस पार्टी के लिए सभाओं को संबोधित करते आई है।
बता दें कि प्रियंका को काफी लंबे अरसे से पार्टी मे उतारने की मांग की जा रही थी, जो कि अब जा के पूरी हुई। हालाकि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी को काफी चुनौती भरा कार्य सौपा है। बताया जा रहा है कि उनकी रायबरेली से चुनाव लड़ने की भी संभावना है।
h3>प्रियंका के आगे आने वाली चुनौतियां
पार्टी कि महासचिव का पद संभालने के बाद उत्तर प्रदेश मे संगठन को मजबूत करते हुए लोकसभा के चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करना उनकी सबसे बड़ी चुनौती है।
नए क्षेत्र कि कमान संभालना आसान नहीं।
80 सीटों वाले यूपी में चुनाव की राह आसान नहीं।
सपा- बसपा का गठबंधन भी एक बड़ी चुनौती।
भाजपा का गढ़ है पूर्वी यूपी, यह भी काफी बड़ी चुनौती है।