1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. ताउते चक्रवाती तूफान 185 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से गुजरात तट पर टकराया, चार राज्यों में 18 की मौत

ताउते चक्रवाती तूफान 185 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से गुजरात तट पर टकराया, चार राज्यों में 18 की मौत

चक्रवाती तूफान ताउते को लेकर मौसम विभाग ने पहले ही अलर्ट जारी कर दिया था। वहीं, इस बीच 185 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से सोमवार रात 8 बजे चक्रवाती तूफान गुजरात तट से टकराया। कर्नाटक, गोवा, केरल और महाराष्ट्र में 18 की मौत हुई। इनमें से महाराष्ट्र में 6 की मौत हुई।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। चक्रवाती तूफान ताउते को लेकर मौसम विभाग ने पहले ही अलर्ट जारी कर दिया था। वहीं, इस बीच 185 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से सोमवार रात 8 बजे चक्रवाती तूफान गुजरात तट से टकराया। कर्नाटक, गोवा, केरल और महाराष्ट्र में 18 की मौत हुई। इनमें से महाराष्ट्र में 6 की मौत हुई।

पढ़ें :- मोदी की गारंटी का लक्ष्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े देशवासी का भी जीवन बदलना है: पीएम

इन राज्यों में हजारों घर ढह गए। वहीं गुजरात में डेढ़ लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। वहीं, इससे पहले मुंबई में ताउते तूफान ने जमकर कहर बरपाया था। महाराष्ट्र में इस तूफान से छह लोगों की जान चली गयी। वहीं दो बड़ी नौकाओं में 410 लोग तूफान में फंस गए जिनको बचाने के  लिए नौसेना के तीन जहाजों ने मोर्चा संभाला।

मौसम विभाग के मुताबिक, ताउते के जमीन में टकराने की प्रक्रिया करीब 2 घंटे तक चली। वहीं, इसको लेकर जारी अलर्ट के बाद गुजरात में करीब 1.5 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

पीएम नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात के मुख्यमंत्रियों व दमन एवं दीव के उपराज्यपाल से फोन पर बात की और स्थिति का जायजा लिया, साथ ही तूफान से निपटने के लिए केंद्र सरकार की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। गृहमंत्री अमित शाह ने भी मुख्यमंत्रियों से बात कर स्थिति का जायजा लिया।

 

पढ़ें :- Public Examination Bill 2024 : पेपर लीक करने पर 10 साल की जेल और लगेगा 1 करोड़ का जुर्माना, लोकसभा में बिल पेश

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...