1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Toyota Hilux:  भारत में 20 जनवरी को लॉन्च होगा Toyota Hilux, Fortuner की टक्कर का इंजन

Toyota Hilux:  भारत में 20 जनवरी को लॉन्च होगा Toyota Hilux, Fortuner की टक्कर का इंजन

20 जनवरी को भारत में लॉन्च होगा Toyota Hilux फैंस के लिए यह बड़ी खुशखबरी है। कंपनी ने 20 जनवरी को लॉन्च डेट का एलान कर दिया है। इस गाड़ी के जरिए Toyota एक नए segment में एंट्री करने जा रही है।

By प्रिया सिंह 
Updated Date

Toyota Hilux: 20 जनवरी को भारत में लॉन्च होगा Toyota Hilux फैंस के लिए यह बड़ी खुशखबरी है। कंपनी ने 20 जनवरी को लॉन्च डेट का एलान कर दिया है। इस गाड़ी के जरिए Toyota एक नए segment में एंट्री करने जा रही है।

पढ़ें :- 2024 Bajaj Pulsar 220F : 2024 बजाज पल्सर 220F डीलरशिप पर पहुंचनी शुरू हुई , जानें रंग और बदलाव

Toyota Hilux IMV-2 प्लेटफॉर्म पर आधारित है। जो Innova crysta और fortuner जैसे बेहद लोकप्रिय models में मिलता है। हालांकि बाकी features के मामले में यह कंपनी के अन्य मॉडल्स से बिलकुल अलग होगा। Toyota Hilux को दुनियाभर में कई सालों से बेचा जा रहा है, लेकिन भारत में यह पहली बार लाया जाएगा।

अगर हम इसकी लुक और डिजाइन की बात करें तो Toyota Hilux में यूनीक स्वेप्ट-बैक LED हेडलैम्प्स और रफ एंड टफ बम्पर मिलेगा। यह पिकअप ट्रक जैसा दिखता है। इसकी लंबाई Fortuner से भी ज्यादा है और साथ ही 18 इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। जबकि व्हीलबेस 3,085mm और लंबाई 5,285mm रहने की संभावना जताई जा रही है।

पढ़ें :- Ultraviolette Electric Bike : अल्ट्रावायलेट ऑटोमोटिव ने लॉन्च की नई इलेक्ट्रिक बाइक, जानें खूबियां और कीमत
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...