1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. ट्रैक्टर रैली: किसानों के प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस गांधीगिरी पर उतरी

ट्रैक्टर रैली: किसानों के प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस गांधीगिरी पर उतरी

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। देश में लागू कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने दिल्ली में ट्रैक्टर रैली निकाली है। इस रैली को सफल बनाने के लिए देश के सभी हिस्सों से किसान दिल्ली पहुंचे हुए है। दिल्ली पुलिस ने तय रूट से रैली निकालने के लिए इजाजत दी थी। लेकिन रैली के दौरान भीड़ ने हिंसा का रूप ले लिया है। जहां भीड़ होती है वहां हिंसा होने की संभावना बढ़ जाती है। भयावह भीड़ जब दिल्ली में किसान आन्दोलन के दौरान उग्र होने लगी तब दिल्ली पुलिस का एक अलग ही चेहरा देखने को मिला।

पढ़ें :- बरेली से बसपा प्रत्याशी छोटेलाल गंगवार का पर्चा खारिज, आंवला से आबिद अली का नामांकन जांच में वैध निकला

पुलिस ने एक तय रूट से गुजरने के लिए इजाजत दे थी। लेकिन किसान दूसरे रूटों से जाने के लिए जिद पर उतर गयें। इस दौरान पुलिस से किसानों की बहस होने लगी और देखते ही देखते भीड़ हिंसा का रूप लेने लगी। बहुत समझाने के बाद जब किसान नहीं माने तो उन्हें समझाने के लिए दिल्ली पुलिस ने गांधीगिरी का रूप अपनाया और वहीं सड़कों पर बैठ गए। ये घटना दिल्ली के नागलोइ की है। जहां पुलिस के मौके पर मौजूद आला अधिकारी वहीं धरने पर बैठ गए।

तीन विवादित कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान संघों ने कहा था कि उनकी परेड मध्य दिल्ली में प्रवेश नहीं करेगी और यह गणतंत्र दिवस पर होने वाली आधिकारिक परेड के समापन के बाद ही शुरू होगी। संघों ने दावा किया था कि उनकी परेड में करीब दो लाख ट्रैक्टरों के हिस्सा लेने की उम्मीद है और यह सिंघू बॉर्डर, टिकरी बॉर्डर तथा गाज़ीपुर (यूपी गेट) से रवाना होगी।

 

पढ़ें :- Paris Olympics : भारतीय महिला पहलवानों की बड़ी कामयाबी, अंशु मलिक और विनेश फोगाट ने हासिल किया कोटा
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...