1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आगरा में दर्दनाक हादसा: मातम में बदली खुशियां, शादी वाले घर में आग लगने से चपेट में आईं दो महिलाओं की मौत, एक गंभीर

आगरा में दर्दनाक हादसा: मातम में बदली खुशियां, शादी वाले घर में आग लगने से चपेट में आईं दो महिलाओं की मौत, एक गंभीर

आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र के बाई बाजार में एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां पर शादी वाले घर में सिलेंडर से आग लग गई। आग लगते ही तेजी से फैल गई। इस दौरान आग की चपेट में आए दो महिलाओं की मौत हो गयी, जबकि आग में झुलसने से एक युवक की स्थिति गंभीर बनी है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Agra News: आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र के बाई बाजार में एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां पर शादी वाले घर में सिलेंडर से आग लग गई। आग लगते ही तेजी से फैल गई। इस दौरान आग की चपेट में आए दो महिलाओं की मौत हो गयी, जबकि आग में झुलसने से एक युवक की स्थिति गंभीर बनी है।

पढ़ें :- Breking News : माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी तबीयत

थाना सिकंदरा क्षेत्र के बांई का बाजार स्थित सुंदरवन कॉलोनी में ये हादसा हुआ। यहां के रहने वाले मदन के बेटे की लग्न आ रही थी। घर में खुशियों का माहौल था और तैयारियां जोरों पर थीं। इस दौरान घर में आए रिश्तेदारों के लिए पकवान बन रहे थे, तभी गैस सिलेंडर में आग लग गई। आग लगते ही वहां पर अफरा—तफरी मच गयी। आग ने दो महिलाओं सहित एक युवक को चपेट में ले लिया। जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक तीनों ही बुरी तरह झुलस गए।

पुलिस ने बताया कि आग में जलने से लीला और शीला की मौत हो गई, जबकि कैलाशी नाम का युवक गंभीर रूप से जल गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...