उत्तर प्रदेश के ललितपुर में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां के कोतवाली क्षेत्र के महरौनी रोड़ पर मंगलवार शाम निजी बस बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पुलिया तोड़कर खाई में गिर गई। इस घटना में बस में सवार तीन दर्जन से ज्यादा यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
ललितपुर। उत्तर प्रदेश के ललितपुर में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां के कोतवाली क्षेत्र के महरौनी रोड़ पर मंगलवार शाम निजी बस बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पुलिया तोड़कर खाई में गिर गई। इस घटना में बस में सवार तीन दर्जन से ज्यादा यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने बस में फंसे लोगों को निकाला। वहीं, घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना में मृत व्यक्तियों की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।
वहीं, इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि, जनपद ललितपुर में यात्री बस पलटने की दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।
#UPCM श्री @myogiadityanath जी ने जनपद ललितपुर में यात्री बस पलटने की दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री जी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।
पढ़ें :- Lok Sabha Election: UP में दोपहर एक बजे तक 36.96 फीसदी हुआ मतदान
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) April 26, 2022