1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. दर्दनाक हादसा: हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले में भयानक बस हादसा, 8 लोगों की हुई मौत 11 घायल

दर्दनाक हादसा: हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले में भयानक बस हादसा, 8 लोगों की हुई मौत 11 घायल

By आराधना शर्मा 
Updated Date

शिमला: बीते दिनो अलीगढ़ में भयानक बस हादसे से अभी हम उबरे भी नहीं थे कि हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले में में एक बड़ा बस हादसा हो गया। एक निजी बस के गहरे खड्ड में गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए।

पढ़ें :- डायनासोर की तरह विलुप्त हो जायेगी कांग्रेस, सपा का मतलब समाप्त पार्टी : राजनाथ सिंह

चम्बा के पुलिस अधीक्षक एस. अरुल कुमार ने बताया कि हादसा बुधवार सुबह तीसा उपमंडल में हुआ। विधानसभा में बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने दोपहर को सदन को बताया कि घटना के कारण का पता लगाने के लिए उन्होंने जांच के आदेश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने हादसे पर दुख प्रकट करते हुए सदन को बताया कि तीसा में कॉलोनी मोड़ के पास सुबह करीब सवा 10 बजे एक बस के 200 मीटर गहरे खड्ड में गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई। ठाकुर ने बताया कि घायलों को मेडिकल कॉलेज चम्बा में भर्ती कराया गया है। घायलों में से चार की हालत गंभीर है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...