1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. दुखद: मशहूर रैपर की बाथरूम में मिली संदिग्ध लाश, इंडस्ट्री में छाया मातम

दुखद: मशहूर रैपर की बाथरूम में मिली संदिग्ध लाश, इंडस्ट्री में छाया मातम

ग्रैमी विजेता रैपर कूलियो को लेकर एक बड़ी खबर आई है। दरअसल उनका बीते बुधवार को निधन हो गया है। 59 साल की आयु में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। निधन की जानकारी उनके मैनेजर ने दी है। कूलियो को ‘गैंगस्टा के पैराडाइज’ और ‘फैंटास्टिक वॉयेज’ के लिए जाना जाता है।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मुंबई: ग्रैमी विजेता रैपर कूलियो (grammy winning rapper coolio) को लेकर एक बड़ी खबर आई है। दरअसल उनका बीते बुधवार को निधन हो गया है। 59 साल की आयु में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। निधन की जानकारी उनके मैनेजर ने दी है। कूलियो को ‘गैंगस्टा के पैराडाइज’ और ‘फैंटास्टिक वॉयेज’ के लिए जाना जाता है।

पढ़ें :- फिल्म 'द फैमिली स्टार' का ट्रेलर जारी, विजय देवरकोंडा-मृणाल ठाकुर की जोड़ी लगी बेहद चटपटी

आपको बता दें कि कूलियो की मृत्यु लॉस एंजिल्स के एक दोस्त के घर में हुई। काफी लंबे समय से मैनेजर रहे जेरेज पोसी ने द एसोसिएटेड प्रेस को ये जानकारी दी। हालांकि, वजहों के बारे में अब तक कुछ सही जानकारी सामने नहीं आई है।

आपको बता दें कि रैपर कूलियो का असली नाम आर्टिस लियोन इवे जूनियर था। रैपर कूलियो साल 1995 के चार्ट टॉपिंग गाने ‘गैंगस्टा पैराडाइज’ के लिए फेमस थे। मैनेजर होने के साथ ही जारेज पोसी उनके करीबी दोस्त भी रहे हैं।

हाल ही में रैपर कूलियो के मैनेजर जारेज पोसी ने एक सेलिब्रिटी न्यूज वेबसाइट से खास बातचीत में ये जानकारी दी है कि कूलियो बुधवार की दोपहर को अपने एक दोस्त के घर पर गए थे, जहां वो बाथरूम में बेसुध अवस्था में पाए गए।

पढ़ें :- अदिति राव हैदरी की शादी की खबर निकली झूठी, 1 पोस्ट ने मचा दी सनसनी

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...