1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. दर्दनाक मौत: एक ही परिवार के 5 सदस्यों की संदिग्ध मौत, घटना स्थल से मिली कुल्हाड़ी और चाकू

दर्दनाक मौत: एक ही परिवार के 5 सदस्यों की संदिग्ध मौत, घटना स्थल से मिली कुल्हाड़ी और चाकू

By आराधना शर्मा 
Updated Date

नई दिल्ली: जुर्म का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है। अब और भी तूल पकड़ता जा रहा है, हर दिन कोई न कोई किसी न किसी साजिश का शिकार होता जा रहा है। आपको बता दें, वहीं आज हम आपके लिए एक ऐसा केस लेकर आए है जिसकों सुनने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे।

पढ़ें :- उन्हें बहुत परेशान किया जा रहा है...सीएम केजरीवाल की रिमांड बढ़ने पर बोलीं सुनीता

दरअसल, ये केस है पकिस्तान का जंहा जुर्म और भी तेजी से बढ़ता जा रहा है। पाक में हिन्दूओं  का कत्ल होना आम बात है। आज एक बार फिर पाक के पंजाब प्रांत में एक हिन्दू परिवार के 5 सदस्य संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए हैं।

कहा जा रहा है कि परिवार के पांचों सदस्यों की धारदार हथियार से गला रेतकर कत्ल कर दिया गया है। यह घटना मुल्तान में रहीम यार खान शहर से 15 किलोमीटर दूर अबू धाबी कॉलोनी का रहने वाला है।

कुल्हाड़ी बरामद कर ली गई

मिली जानकारी के अनुसार परिवार के पांच सदस्यों की लाश संदिग्ध स्थिति देखने को मिली है। फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल से चाकू और एक कुल्हाड़ी बरामद कर ली गई है। रहीम यार खान में सामाजिक कार्यकर्ता बीरबल दास ने  मीडिया के हवाल से बताया कि राम चंद मेघवाल हिंदू थे और उनकी उम्र कोई 35-36 वर्ष के लगभग थी। बीरबल दास के मुताबिक राम चंद मेघवाल लंबे वक़्त से एक टेलरिंग की दुकान चला रहा थे। वह एक शांतिप्रिय व्यक्ति थे और एक खुशहाल जीवन जी रहे थे और यह घटना सभी के लिए काफी चौंकाने वाली है। इस घटना के बाद से लोगों में गुस्सा है।

पढ़ें :- लोकसभा चुनाव 2024 : सपा ने पहले चरण के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की, 18 नेताओं को दी जगह
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...