वायरल हो रहे वीडियो में 6 लड़कों का एक ग्रुप रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी के गाने 'उई अम्मा' पर धमाकेदार डांस करता दिख रहा है। दूल्हे के दोस्त पूरे जोशीले अंदाज में अपनी परफॉर्मेंस से शादी को यादगार बनाने की कोशिश कर रहे हैं। उनके डांस स्टेप्स ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
Trending video: वायरल हो रहे वीडियो में 6 लड़कों का एक ग्रुप रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी के गाने ‘उई अम्मा’ पर धमाकेदार डांस करता दिख रहा है। दूल्हे के दोस्त पूरे जोशीले अंदाज में अपनी परफॉर्मेंस से शादी को यादगार बनाने की कोशिश कर रहे हैं। उनके डांस स्टेप्स ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अमन नाम के एक इंस्टाग्राम यूजर ने बॉयज के ग्रुप डांस का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें आइटम सॉन्ग पर लड़कियों को पछाड़ते हुए लड़के बाजी मारते दिखे।
लड़कों ने ‘उई अम्मा’ गाने पर ऐसा धांसू डांस किया कि लोगों को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया। इसमें लड़कों के डांस स्टेप्स इतने सटीक लग रहे हैं जैसे कि सभी प्रोफेशनल डांसर हों। लड़कों ने राशा के स्टेप्स के साथ-साथ अपने यूनिक स्टेप्स का भी तड़का लगाया। कुल मिलाकर इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। हर कोई इसे रिपीट मोड पर देखने को मजबूर हो गया है।
View this post on Instagram
इस वीडियो को महज तीन दिन के भीतर 40M से ज्यादा बार देखा जा चुका है। लड़कों के डांस ने हर किसी को इंप्रेस कर दिया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, ‘लड़कियों को ही सारा मज़ा क्यों मिले?’ कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। एक यूजर ने लिखा, ‘अब उनमें से कुछ फेवरेट मूव्स है।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ब्लू शर्ट वाला लड़का हम सभी को दर्शा रहा है।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘मेरी नजरें सिर्फ व्हाइट शर्ट वाले लड़के पर टिकी रही।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘बॉयज रॉक्ड, ऑडियंस शॉक्ड।’ एक अन्य ने लिखा, ‘बॉयज रॉक।’