1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Trending video: पाकिस्तानी लड़की के डांस की लड़के ने उतारी नकल, दिल ये पुकारे आजा हुआ ट्रेंड

Trending video: पाकिस्तानी लड़की के डांस की लड़के ने उतारी नकल, दिल ये पुकारे आजा हुआ ट्रेंड

सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए इसके बारे में अंदाजा नहीं लगाया जा सकता हैं। इसी कड़ी में इन दिनों एक पाकिस्तानी लड़की का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Trending video: सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए इसके बारे में अंदाजा नहीं लगाया जा सकता हैं। इसी कड़ी में इन दिनों एक पाकिस्तानी लड़की का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। लड़की ने एक शादी समारोह में मेरा दिल ये पुकारे आजा गाने पर कमाल का डांस किया है। ये वीडियो लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि अब लोग इसकी नकल करते हुए भी दिख रहे हैं।

पढ़ें :- VIDEO: बीएचयू के पूर्व डीन एवं प्रोफेसर ने खेली गोबर की होली, वीडियो देख हर कोई हैरान

हाल ही में एक ऐसा वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक लड़का पाकिस्तानी लड़की के डांस की हूबहू नकल करता दिख रहा है। जिस तरह लड़की का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है, उसी तरह अब इस शख्स का वीडियो भी वायरल होता दिख रहा है। शख्स ने लड़की के डांस के साथ साथ उसके आउटफिट को भी रीक्रिएट करने की कोशिश की है। वीडियो में वह हरे रंग का कुर्ता पहन कर जबरदस्त डांस मूव्स करता दिख रहा है।

सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर अरसलान खान नाम के एक यूजर द्वारा शेयर किया गया है। वायरल वीडियो में मुंबई का अरसलान वायरल परफॉर्मेंस को रीक्रिएट करते हुए देखा जा सकता है। अरसलान ने इसे बखूबी कॉपी किया है।

वीडियो को शेयर करते हुए पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया है, “जब भी मैं इंस्टाग्राम स्क्रॉल फीड को रिफ्रेश करता हूं यही नजर आता है, तो सोचा बना ही लूं।”

इस वीडियो को अब तक 3.2 मिलियन से भी अधिक बार देखा जा चुका है। साथ ही इस वीडियो को 289 हजार से भी अधिक लोगों ने लाइक किया है। लोगों को शख्स का ये धमाकेदार डांस बहुत पसंद आ रहा है, ऐसे में लोगों ने जमकर वीडियो पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी दी है।

दरअसल, इन दिनों एक पाकिस्तानी लड़की का डांस वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक शादी समारोह में में मेरा दिल ये पुकारे आजा गाने पर डांस कर रही है। जानकारी के मुताबिक लड़की का नाम आयशा है, जिसे डांस मूव्स पर पूरा इंटरनेट फिदा हो गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...