त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लग गई। पार्टी ने एक बार फिर माणिक साहा पर भरोसा जताया है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो माणिक साहा (Manik Saha) त्रिपुरा के मुख्यमंत्री (Chief Minister of Tripura) पद की शपथ लेंगे। साहा दूसरी बार राज्य में सरकार की कमान संभालेंगे। इससे पहले त्रिपुरा भाजपा (Tripura BJP) विधायक दल की बैठक सोमवार शाम को हुई।
Tripura CM: त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लग गई। पार्टी ने एक बार फिर माणिक साहा पर भरोसा जताया है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो माणिक साहा (Manik Saha) त्रिपुरा के मुख्यमंत्री (Chief Minister of Tripura) पद की शपथ लेंगे। साहा दूसरी बार राज्य में सरकार की कमान संभालेंगे। इससे पहले त्रिपुरा भाजपा (Tripura BJP) विधायक दल की बैठक सोमवार शाम को हुई। इसमें माणिक साहा (Manik Saha) के नाम पर सहमति बनी और उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया।
बता दें कि, त्रिपुरा में शपथ ग्रहण समारोह आठ मार्च को होगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद रहेंगे। बता दें कि, इससे पहले केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक (Union Minister Pratima Bhowmik) के नाम की चर्चाएं जोरों पर चल रहीं थीं। कहा जा रहा था कि प्रतिमा भौमिक (Pratima Bhowmik) को राज्य का मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।
कहा जा रहा है कि साहा अभी तक विवादों में नहीं रहे हैं। वह जनजातीय इलाकों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। इस इलाके के लोगों ने ग्रेटर टिपरालैंड राज्य की मांग को लेकर टिपरा मोथा का समर्थन किया है।