1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. सूर्य देव की कृपा पाने के लिए रविवार के दिन आजमाए ये उपाय, बनेंगे सभी बिगड़ें काम

सूर्य देव की कृपा पाने के लिए रविवार के दिन आजमाए ये उपाय, बनेंगे सभी बिगड़ें काम

रविवार का दिन सूर्य देवता का होता है। ऐसे में इस दिन सुबह नहाने के बाद सूर्य को अर्घ्य चाहिए। इससे भाग्य मजबूत होता है।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

नई दिल्ली: आज रविवार का दिन हैं जो कि सूर्य देव की पूजा के लिए जाना जाता हैं। व्यक्ति की कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होने से उसका भाग्योदय होता हैं और किस्मत बुलंदियों पर होती हैं। सूर्य देव की पूजा कर जीवन की परेशानियों से निजात पाई जा सकती हैं।

पढ़ें :- Vaishakh Vrat Tyohar 2024 : आज से पवित्र माह वैशाख शुरू , जल दान के लिए अत्यन्त फलदायी माना गया है

आपको बता दें,सूर्य देव के आशीर्वाद से जीवन में सुख-समृद्धि व शांति का वास होता हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए रविवार के दिन किए जाने वाले कुछ उपायों की जानकारी देने जा रहे हैं जिनको कर सूर्य देव की कृपा पाई जा सकती हैं और सभी बिगड़ें काम बनाए जा सकते हैं।

सूर्य देवता को दे अर्घ्य

रविवार का दिन सूर्य देवता का होता है। ऐसे में इस दिन सुबह नहाने के बाद सूर्य को अर्घ्य चाहिए। इससे भाग्य मजबूत होता है।

सूर्य ग्रह होगा मजबूत

रविवार के दिन मूली, शकरकंद जैसे रेशेदार फल या सब्जी मंदिर में चढ़ाएं। साथ ही लाल मसूर का दान करें। इससे सूर्य देवता प्रसन्न होने के साथ कुंडली में सूर्य ग्रह प्रबल होगा।

आदित्य स्त्रोत का करें पाठ

पढ़ें :- 24 अप्रैल 2024 का राशिफल : इन 5 राशियों पर गणेशजी की बरसेगी कृपा, धन-संपदा में होगी वृद्धि

सूर्य देवता को भगवान विष्णु जी का रूप माना जाता है। ऐसे में रविवार के दिन आदित्य स्त्रोत का पाठ बेहद शुभ होता है। इससे श्रीहरि की कृपा होने के साथ जीवन में सुख-समृद्धि व शांति बनी रहती है।

अच्छी सेहत के लिए

जिन लोगों को दिल, पेट व आंखों से जुड़ी परेशानी है उन्हें रविवार के दिन तांबे की चीज का दान करना चाहिए। इससे स्वास्थ्य में सुधार आने में मदद मिलेगी।

तांबे के टुकडो़ं से करें उपाय

अपनी इच्छा को पूरा करने के लिए रविवार के दिन तांबे के टुकड़े को 2 बराबर भाग में काटें। फिर 1 टुकड़े को हाथ में पकड़ कर मन में संकल्प लेकर बहते जल में प्रवाहित कर दें। दूसरे टुकड़े को अपने पास संभाल कर रख लें। इससे आपके बिगड़े काम बनने के साथ मनोकामना जल्दी ही पूरी हो जाएगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...