मुंबई। बीते कुछ दिनों पहले फोर्ब्स मैग्जीन की सालाना टॉप 100 सेलेब्स की लिस्ट जारी की गई जिसमें सोनी टीवी के मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा से लेकर टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी समेत तमाम टीवी स्टार्स ने भी अपनी जगह बनाई है। आइये देखें इस लिस्ट में कौन का स्टार्स किस नंबर पर है…
कपिल शर्मा-
- फोर्ब्स की सबसे ज्यादा कमाई करने वाले 100 सेलेब्स की एक लिस्ट रिलीज़ की गई है, जिसमें कपिल शर्मा ने 53वां स्थान हासिल किया है।
- कपिल शर्मा की सालाना औसत कमाई 34.03 करोड़ रुपये है।
- इसी के साथ कपिल शर्मा टेलीविज़न इंडस्ट्री के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले स्टार बन गए हैं।
संजीव कपूर-
- टीवी की पॉपुलर हस्तियों में से एक शेफ संजीव कपूर ने 24.3 करोड़ की सालाना कमाई करते हुए फोर्ब्स की लिस्ट में 73वें नंबर पर जगह बनाई है।
- पिछले साल आई लिस्ट में संजीव 32वें स्थान पर थे।
भारती सिंह-
- इन दिनों द कपिल शर्मा शो में नज़र आ रही भारती सिंह ने भी इस लिस्ट में 82वां स्थान हासिल किया है।
- भारती सिंह की सालाना औसत कमाई 10. 93 करोड़ रुपये है।
- कपिल शर्मा शो के अलावा भारती कलर्स के गेम शो खतरा खतरा खतरा में भी नज़र आ रही हैं।
करण कुंद्रा-
- टीवी के फैमस एक्टर करण कुंद्रा ने पिछले साल 82वें के मुकाबले इस साल 92वां स्थान हासिल किया है।
- इनकी सालाना कमाई का औसत 4.12 करोड़ है।
- आखिरी बार करण को लव स्कूल 4 शो में देखा गया था।
दिव्यांका त्रिपाठी-
- टीवी एक्ट्रेस ने फोर्ब्स की लिस्ट के 74वे नंबर पर हैं।
- दिव्यांका की सालाना कमाई 1.46 करोड़ रुपये औसत बताई जा रही है।
- ये हैं मोहब्बतें एक्ट्रेस दिव्यांका 2018 की लिस्ट में 92वां स्थान पर थीं।
- दिव्यांका ने कुछ समय पहले सिंगिंग रियलिटी शो द वॉइस को होस्ट किया था, जिससे उनकी कमाई में काफी उछाल आया है।