नोएडा में बने ट्विन टावर्स को ढहा दिया गया है। महज 8 सेकेंड में ये गगनचुंबी बिल्डिंग जमींदोज हो गई। बटन दबाते हुए इमारत में लगाए गए विस्फोटकों में धमाका हुआ और टावर जमींदोज हो गया। इस टॉवर को ‘वाटरफॉल इम्प्लोजन‘ तकनीक से ढहा दिया गया। फिलहाल कहीं से किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। चारो तरफ फैले धूल के गुबार के हटने के बाद स्थिति और ज्यादा साफ हो पायेगी।
Twin Tower Video: नोएडा में बने ट्विन टावर्स को ढहा दिया गया है। महज 8 सेकेंड में ये गगनचुंबी बिल्डिंग जमींदोज हो गई। बटन दबाते हुए इमारत में लगाए गए विस्फोटकों में धमाका हुआ और टावर जमींदोज हो गया। इस टॉवर को ‘वाटरफॉल इम्प्लोजन‘ तकनीक से ढहा दिया गया। फिलहाल कहीं से किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। चारो तरफ फैले धूल के गुबार के हटने के बाद स्थिति और ज्यादा साफ हो पायेगी।
ट्विन टावर मामलाः ढहाया गया भ्रष्टाचार का ट्विन टावर, कुछ ही सेकेंड में हुआ जमींदोज pic.twitter.com/44c9bGjHjI
— PardaphashNews (@PardaPhashNews) August 28, 2022
साथ ही जांच किया जाएगा कि आसपास की बिल्डिंग को कहीं नुकसान तो नहीं हुआ है। इन इमारतों को पहले ही खाली करा लिया गया था। वहीं, अब ट्विन टॉवर को ढहाए जाने के बाद अब इसके मलवे को वहां से हटाने की बड़ी चुनौती होगी। बताया जा रहा है कि, इमारतों को गिराए जाने से करीब 80 हजार टन मलबा निकलेगा, जिन्हें साफ करने में कम से कम 3 महीने का समय लगेगा। पूरे इलाके में धूल की एक मोटी परत जम गई है, जिन्हें युद्धस्तर पर साफ किया जाना है।