1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Twitter News: दिल्ली और मुंबई के कार्यालय को ट्विटर ने किया बंद! कर्मचारियों को घर से काम करने के दिए निर्देश

Twitter News: दिल्ली और मुंबई के कार्यालय को ट्विटर ने किया बंद! कर्मचारियों को घर से काम करने के दिए निर्देश

ट्विटर की कमान संभालने के बाद एलन मस्क लगातार कई बड़े निर्णय ले रहे हैं। इस बीच उन्होंने भारत में अपने दो कार्यालयों को बंद कर दिया है। इसमें दिल्ली और मुंबई के कार्यालय शामिल हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Twitter News: ट्विटर की कमान संभालने के बाद एलन मस्क लगातार कई बड़े निर्णय ले रहे हैं। इस बीच उन्होंने भारत में अपने दो कार्यालयों को बंद कर दिया है। इसमें दिल्ली और मुंबई के कार्यालय शामिल हैं। वहीं, कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए कहा है। इससे पहले, कंपनी के नए मालिक एलन मस्क सोशल मीडिया कंपनी खरीदने के साथ ही इसकी लागत कम करने पर काम कर रहे हैं।

पढ़ें :- Elon Musk का बड़ा खुलासा, कहा- डिप्रेशन दूर करने के लिए लेते हैं दवाएं, कंपनी चलाने में मिलती है मदद

हाल ही में मस्क ने भारत में अपने लगभग 200 से अधिक कर्मचारियों में से 90 फीसदी से अधिक को निकाल दिया था। बता दें कि, ​भारत में ट्विटर के तीन जगहों पर कार्यालय थे। इसमें दिल्ली और मुंबई के कार्यालय को एलन मस्क ने बंद करने कर दिया है। ऐसे में अब बेंगलुरु कार्यालय से काम जारी रहेगा। दरअसल, कंपनी के बेंगलुरु के दक्षिणी टेक हब में ज्यादातर इंजीनियर काम करते हैं।

बता दें कि, ट्विटर के सीईओ एलन मस्क ने 2023 के अंत तक ट्विटर को फाइनेंशियल रूप से स्टेबल करने के प्रयास के तहत दुनिया भर में अपने कई कर्मचारियों को फायर और कार्यालयों को बंद कर दिया है। मेटा प्लेटफॉर्म से लेकर अल्फाबेट तक अमेरिकी तकनीकी कंपनियों के लिए भारत एक बड़ा बाजार है। जनवरी 2022 में भारत में 489 900 000 फेसबुक यूजर्स थे, जो देश की पूरी आबादी का 34.2% है. हालांकि एलन मस्क के हालिया कदमों से पता चलता है कि वह अभी के लिए भारतीय बाजार को उतना महत्त्व नहीं दे रहे हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...