1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. एलन मस्क के हाथ में ट्विटर के आते ही मचा उथल-पुथल, मैनेजमेंट लेवल से दो कर्मचारियों की हुई छुट्टी

एलन मस्क के हाथ में ट्विटर के आते ही मचा उथल-पुथल, मैनेजमेंट लेवल से दो कर्मचारियों की हुई छुट्टी

अभी कुछ दिनों पहले दुनिया के सबसे अमीर आदमी एलन मस्क ने Twitter को खरीद लिया है। एलन मस्क  के Twitter को खरीदने के बाद से ट्विटर बोर्ड में उथल-पुथल मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि सोशल माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट ने गुरुवार को अपने दो टॉप मैनेजमेंट लेवल कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है।

By प्रिया सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। अभी कुछ दिनों पहले ही दुनिया के सबसे अमीर एलन मस्क ने Twitter को खरीदा था।  एलन मस्क  के Twitter के खरीदने के बाद से ही बोर्ड में उथल-पुथल मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि सोशल माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट ने गुरुवार को अपने दो टॉप मैनेजमेंट लेवल कर्मचारियों को नौकरी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इसकी जानकारी खुद कर्मचारियों ने ट्विटर के माघ्यम से दिया है।

पढ़ें :- Trick to fix broken chain: खराब चेन वाले बैग, जींस और पर्स को फेंकने की बजाय इस तरह से मिनटों में करें सही

यहीं नही कंपनी ने हायरिंग पर भी रोक लगा दी है। निकाले गए दो कर्मचारियों में ट्विटर के जेनरल मैनेजर, कायवन बेकपोर और ब्रूस फाल्क शामिल हैं। नौकरी से निकाले जाने की जानकारी बेकपोर ने ट्विटर के जरिए ही दी है।

कायवन बेकपोर ने कहा कि ट्विटर छोड़ने का फैसला उनका खुद का नही है। उन्हें कंपनी द्वारा निकाला गया है। CEO पराग अग्रवाल ने उनसे कहा कि वे टीम को अलग दिशा में ले जाना चाहते हैं, इसके बाद उन्हें जाने के लिए कहा गया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...