1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. बोरवेल में 100 फीट नीचे गहराई में फंसी ढाई साल की मासूम, रेस्क्यू में जुटी NDRF, SDRF सेना और प्रशासन के छुटे पसीने

बोरवेल में 100 फीट नीचे गहराई में फंसी ढाई साल की मासूम, रेस्क्यू में जुटी NDRF, SDRF सेना और प्रशासन के छुटे पसीने

मध्यप्रदेश के सीहोर में बोरवेल में गिरी ढाई साल की मासूम बच्ची को बचाने के लिए रेस्क्यू चल रहा है। बच्ची को पाईप के जरिए ऑक्सीजन पहुंचाया जा रहा है। बच्ची करीब सौ फीट गहराई में फंसी हुई है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

मध्यप्रदेश के सीहोर में बोरवेल (Borewell) में गिरी ढाई साल की मासूम बच्ची को बचाने के लिए रेस्क्यू चल रहा है। बच्ची को पाईप के जरिए ऑक्सीजन पहुंचाया जा रहा है। बच्ची करीब सौ फीट गहराई में फंसी हुई है। बच्ची को बचाने के लिए रेस्क्यू (Rescue) में सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और प्रशासन जुटा हुआ है।

पढ़ें :- महाकाल की भस्म आरती के लिए कर सकेंगे तीन महिने पहले से बुकिंग, हुए ये बदलाव

दरअसल ढाई साल की सृष्टि खेलते खेलते बोरवेल (Borewell)  में जा गिरी। तब वह बीस फीट की गहराई में फंसी थी। लेकिन खिसकते खिसकते वह सौ फीट में पहुंच गई। सेना के जवानों ने मासूम बच्ची को बचाने के लिए बोरवेल (Borewell)  में रॉड डाल कर निकालने की कोशिश की थी।

इसकी मदद से मासूम बच्ची को 10 फीट तक निकाल लिया गया था लेकिन अचानक कपड़े फट जाने की वजह से वह फिसल कर नीचे चली गई। जिस इलाके में बच्ची बोरवेल (Borewell)  में फंसी है वह पथरीला इलाका माना जाता है।

यही वजह है कि रेस्क्यू टीम को बच्ची तक पहुंचने में वक्त लग रहा है। मौके पर एनडीआरएफ की टीम मौजूद है। बोरवेल (Borewell)  से बच्ची को निकालने के लिए रोबोट से रेस्क्यू (Rescue) करने का प्रयास किया जा रहा है।

वहीं एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि बच्ची पहले 20 फीट की गहराई में फंसी थी लेकिन बचाव कार्य में लगी मशीन के कंपन की वजह से औप नीचे खिसक कर सौ फीट पहुंच गई। मुख्यमंत्री और अधिकारियों की टीम बचाव अभियान की निगरानी कर रहे हैं। फिलहाल प्रयासों और दुआओं का दौर जारी हैं।

पढ़ें :- Tragic Accident: रेलवे क्रॉसिंग को तोड़ते हुए चलती ट्रेन से टकराई कार, एक की मौत, एक घायल

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...