जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में भारतीय जवानो और आतकियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए जबकि तीन सैनिक और चार आम नागरिक गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल घायलों को पास के मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान की ओर से लगातार सीजफायर का उल्लंघन करते हुए बारामूला के उरी सेक्टर को निशाना बनाया जा रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान लगातार भारतीय बॉर्डर पर गोलीबारी कर रहा है। वहीं, शुक्रवार देर शाम से पाकिस्तान की ओर से रुक-रुककर कई बार फायरिंग की गई। हालांकि भारतीय सैनिक भी पाकिस्तान की हर गोली का जवाब दे रहे हैं। पाकिस्तान की ओर से की चली गोली भारत के दो सैनिकों को लग गईं। जिसके बाद दोनों को तुरंत निकट के मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दोनों सैनिकों ने दम तोड़ दिया।
सेना के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने बताया कि पाकिस्तान शुक्रवार से ही उरी बॉर्डर को निशाना बनाते हुए लगातार फायरिंग कर रहा है। पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग में तीन सैनिक और चार आम नागरिक भी जख्मी हो गए हैं। सभी का इलाज अस्पताल में चल रहा है।