नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर (Jammu And Kashmir) स्थित हाजीपुर सेक्टर (Hajipur Sector) में भारतीय सेना ने दो पाकिस्तानी (Pakistan) सैनिकों को मार गिराया। दरअसल, पाकिस्तान द्वारा युद्धविराम का उल्लंघन किए जाने के बाद भारतीय जवानों ने मुहंतोड़ जवाब देते हुए इन पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया। मारे गए अपने जवानों के शव लेने के लिए पाकिस्तानी सैनिक सफेद झंड़ा लहराते हुए आए और शव ले गए।
वीडियो में पाकिस्तानी सैनिक हाथ में सफेद झंडा लिए हुए दिख रहे हैं। ये सैनिक रस्सियों के सहारे मारे गए सैनिकों के शव को ले जा रहे हैं। पाकिस्तान के ये सैनिक सीजफायर उल्लंघन के बाद भारत की जवाबी कार्रवाई में मारे गए थे। ये वीडयो दस और ग्यारह सितंबर के बीच का बताया जा रहा है। भारतीय सेना ने सफेद झंड़े को देखकर उसका मान रखा, उन्होंने पाकिस्तान के सैनिकों पर गोली नहीं चलाई और उनके सैनिकों के शव ले जाने दिए। ये पूरी घटना एलओसी पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
बता दें कि जम्मू-कश्मीर पर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के ऐतिहासिक फैसले के बाद से ही बौखलाया हुआ पाकिस्तान उटपटांग हरकते कर रहा है। जहां पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान कश्मीर की जनता को भड़काने का प्रयास कर रहे हैं तो वहीं पाकिस्तानी सेना की तरफ से LOC पर लगातार सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है।