मॉस्को। रूस से क्रिमिया को अलग करने वाले समुद्री इलाके केर्च में दो जहाजों में आग लगने से 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ लोग अभी लापता है। वहीं घटना की जानकारी पाकर वहां पहुंचे रूसी गोताखोर उनकी तलाश में जुटे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों जहाजों पर 15 भारतीय लोग भी सवार थे। बता दें कि ये घटना एक जहाज से दूसरे में लिक्विवाइड नेचुरल गैस (एलएनजी) ट्रांसफर करते वक्त घटना हुई है।
समुद्री प्राधिकरण के मुताबिक एक जहाज कैंडी में चालक के साथ ही 17 लोग मौजूद थे जिनमें 9 तुर्की के और 8 भारतीय मूल के लोग थे। वहीं दूसरे जहाज मेस्ट्रो में 15 क्रू मेंबर थे। इसमें सात लोग तुर्की जबकि इतने ही लोग भारत के थे। इन लोगों के साथ ही एक लीबिया का रहने वाला था।
रूसी समुद्री एजेंसी के एक प्रवक्ता ने रूसी टेलीविजन नेटवर्क आरटी न्यूज के जरिये बताया कि ईंधन की अदला-बदली के दौरान तेज विस्फोट हुआ जिससे आग दोनों जहाजों में फैल गई। करीबन तीन दर्जन नाविक जलते हुए जहाजों से कूदकर भागने में सफल रहे, इनमें से 12 को बचा लिया गया, 9 अब भी लापता हैं। बताया जा रहा है कि घायलों को चिकित्सा उपचार के लिए तट पर ले जाने में काफी समय लग गया। जिसके चलते इन लोगों की जान चली गई।