1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. U-19 Women’s T20 World Cup Final Scores : भारत का वर्ल्ड कप पक्का…? इंग्लैंड ने 53 रन पर खोए 8 विकेट, छाईं बेटियां

U-19 Women’s T20 World Cup Final Scores : भारत का वर्ल्ड कप पक्का…? इंग्लैंड ने 53 रन पर खोए 8 विकेट, छाईं बेटियां

अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के विकेट का पतझड़ जारी है। भारतीय बॉलर्स के आगे इंग्लैंड ने घुटने टेक दिए हैं। अब तक आठवां झटका लग चुका है। हेना बेकर को कप्तान शेफाली वर्मा ने स्टंप आउट करवा दिया। बेकर अपना खाता भी नहीं खोल पाई। इंग्लैंड का स्कोर फिलहाल आठ विकेट पर 63 रन है। 15 ओवरों का खेल पूरा हो चुका है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के विकेट का पतझड़ जारी है। भारतीय बॉलर्स के आगे इंग्लैंड ने घुटने टेक दिए हैं। अब तक आठवां झटका लग चुका है। हेना बेकर को कप्तान शेफाली वर्मा ने स्टंप आउट करवा दिया। बेकर अपना खाता भी नहीं खोल पाई। इंग्लैंड का स्कोर फिलहाल आठ विकेट पर 63 रन है। 15 ओवरों का खेल पूरा हो चुका है।

पढ़ें :- मुख्तार की मौत पर बोलीं अलका राय 'आज का दिन खास, बाबा विश्वनाथ-मोदी-योगी ने दिलाया न्याय'

दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला पोचफेस्ट्रूम के सेनवेस पार्क में खेला जा रहा  है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। सौम्या तिवारी ने अपने सटीक थ्रो से जोशी ग्रोव्स को रन आउट किया। उन्होंने पांच गेंद में चार रन बनाए। अब इंग्लैंड के लिए पूरे 20 ओवर खेलना भी मुश्किल होगा।

टीम इंडिया इस विश्व कप के पहले संस्करण को जीतकर इतिहास रचना चाहेगी। भारत ने इस टूर्नामेंट में अब तक सिर्फ एक मैच गंवाया है, जबकि इंग्लैंड की टीम अब तक अजेय है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...