1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. उद्धव ठाकरे का संबोधन आज रात 8:30 बजे , क्या महाराष्ट्र में होगा लॉकडाउन?

उद्धव ठाकरे का संबोधन आज रात 8:30 बजे , क्या महाराष्ट्र में होगा लॉकडाउन?

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के मामलों में बेतहाशा बढोतरी जारी है। इसके बीच क्या राज्य में लॉकडाउन लगेगा? इस पर राज्य सरकार शुक्रवार को फैसला ले सकती है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे आज रात 8:30 बजे राज्य की जनता को संबोधित करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री लॉकडाउन लगाने या नहीं लगाने का एलान कर सकते हैं। इससे पहले सीएम कोरोना की स्थिति पर संबंधित अधिकारियों के साथ हाई लेवल मीटिंग करेंगे, जहां लॉकडाउन पर फैसला लिया जा सकता है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के मामलों में बेतहाशा बढोतरी जारी है। इसके बीच क्या राज्य में लॉकडाउन लगेगा? इस पर राज्य सरकार शुक्रवार को फैसला ले सकती है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे आज रात 8:30 बजे राज्य की जनता को संबोधित करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री लॉकडाउन लगाने या नहीं लगाने का एलान कर सकते हैं। इससे पहले सीएम कोरोना की स्थिति पर संबंधित अधिकारियों के साथ हाई लेवल मीटिंग करेंगे, जहां लॉकडाउन पर फैसला लिया जा सकता है।

पढ़ें :- UP Toll Tax : यूपी के चारों एक्सप्रेस वे पर नहीं बढ़ेगा टोल टैक्स, नई रेट लिस्ट जारी

बता दें कि इससे पहले 28 मार्च को सीएम ठाकरे कोरोना की स्थिति पर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की थी। उस दौरान उन्होंने लॉकडाउन लगाने की ओर इशारा करते हुए अधिकारियों से कहा था कि सभी नियमों का कड़ाई से पालन किया जाए, अगर फिर भी लोग नहीं मान रहे हैं, तो लॉकडाउन के लिए रोडमैप तैयार करें। पुणे में सात दिनों के लिए आंशिक लॉकडाउन कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए पुणे में सात दिनों के आंशिक लॉकडाउन लगा दिया गया है।

लॉकडाउन को लेकर गाइडलाइन भी जारी की गई है। जरूरी सेवाओं को लॉकडाउन से बाहर रखा गया है। सरकार के आदेश के मुताबिक बार, होटल, रेस्टोरेंट अगले सात दिनों तक के लिए बंद रहेंगे। हालांकि होम डिलिवरी की सुविधा को छूट दी गई है। सरकार के आदेश के मुताबिक बार, होटल, रेस्टोरेंट अगले सात दिनों तक के लिए बंद रहेंगे। हालांकि होम डिलिवरी की सुविधा को छूट दी गई है।

गाइडलाइन के मुताबिक शादी और अंतिम संस्कार को छोड़कर सभी तरह के कार्यक्रमों पर रोक लगा दी गई है। शादी में अधिकतम 20 लोग और अंतिम संस्कार में 50 लोग शामिल हो सकते हैं। सरकार का यह आदेश शनिवार से लागू होगा। इस बात की जानकारी पुणे डिविजनल कमिश्नर ने दी है।

बता दें कि देश में हर दिन सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमण के मामले महाराष्ट्र में आ रहे हैं। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के भीतर कोरोना के 43 हजार 183 नए मामले आने से संक्रमितों की कुल संख्या 28 लाख 56 हजार 163 हो गई है। इससे पहले 28 मार्च को संक्रमण के सबसे ज्यादा 40 हजार 414 मामले आए थे। महामारी की शुरुआत के बाद से कल राज्य में एक दिन में सबसे ज्यादा मामले आए हैं।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, इस सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...