1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Ukraine Russia War : यूक्रेन-रूस जंग के बीच अमेरिका ने उठाया बड़ा कदम, लगाया मॉस्को से तेल-गैस के आयात पर रोक

Ukraine Russia War : यूक्रेन-रूस जंग के बीच अमेरिका ने उठाया बड़ा कदम, लगाया मॉस्को से तेल-गैस के आयात पर रोक

रूस-यूक्रेन युद्ध का आज 14वां दिन है। इस दौरान यूक्रेन में रूस के विनाशकारी हमले लगातार जारी है। रूस यूक्रेन पर लगातार हमले कर रहा है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Ukraine Russia War : रूस-यूक्रेन युद्ध का आज 14वां दिन है। इस दौरान यूक्रेन में रूस के विनाशकारी हमले लगातार जारी है। रूस यूक्रेन पर लगातार हमले कर रहा है। रूसी सेना यूक्रेन की राजधानी कीव की सीमा के बाहर तैनात है।अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन पर रूस के हमले के जवाब में उसकी अर्थव्यवस्था को और कमजोर करने के इरादे से मंगलवार को घोषणा की। उन्होंने रूसी गैस, तेल और ऊर्जा के सभी आयातों पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की। उन्होंने दावा किया कि यह कदम रूसी अर्थव्यवसथा को गहरी चोट पहुंचाएगा।

पढ़ें :- Breking News : माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी तबीयत

यूक्रेनी राष्ट्रपति भी रूस के सामने हथियार डालने को राजी नहीं
रूस के हमले के बाद यूक्रेन के दस लाख से ज्यादा लोग शरणार्थी की जिंदगी जीने पर मजबूर हो गए। वहीं रूस पर लगातार लगाए जा रहे कड़े प्रतिबंधों के बाद भी पुतिन अपने फैसले से पीछे नहीं हट रहे।जबकि यूक्रेन में हालात लगातार भयावह होते जा रहे हैं। लेकिन यूक्रेनी राष्ट्रपति भी रूस के सामने हथियार डालने को राजी नहीं।

यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने कहा कि वह अब यूक्रेन के लिए नाटो सदस्यता के लिए किसी तरह का दबाव नहीं डाल रहे हैं। नाटो की सदस्यता का जिक्र करते हुए जेलेंस्की ने एक कहा कि वह ऐसे देश का राष्ट्रपति नहीं बनना चाहते जो घुटनों के बल कुछ भीख मांग रहा हो

 

 

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने जारी की 8 उम्मीदवारों की लिस्ट, देखिए

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...