1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Ukraine-Russia War: यूक्रेन में गैस ट्रांसमिशन का नेटवर्क हुआ ठप, रूस के 11 हजार सैनिकों को मारने का दावा

Ukraine-Russia War: यूक्रेन में गैस ट्रांसमिशन का नेटवर्क हुआ ठप, रूस के 11 हजार सैनिकों को मारने का दावा

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। दोनों देशों के बीच चल रहे युद्ध का आज 11वां दिन है। रूस आक्रामक तरीके से यूक्रेन के शहरों पर हमले कर रहा है। रूस के हमले को देखते हुए जेलेंस्की लगातार दूसरे देशों से मदद की अपील कर रहे हैं। वहीं, कई देशों ने रूस के खिलाफ कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Ukraine-Russia War: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। दोनों देशों के बीच चल रहे युद्ध का आज 11वां दिन है। रूस आक्रामक तरीके से यूक्रेन के शहरों पर हमले कर रहा है। रूस के हमले को देखते हुए जेलेंस्की लगातार दूसरे देशों से मदद की अपील कर रहे हैं। वहीं, कई देशों ने रूस के खिलाफ कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए हैं।

पढ़ें :- आप ने बीजेपी, तिहाड़ जेल प्रशासन, दिल्ली के उपराज्यपाल पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम केजरीवाल को दी जा रही है धीमी मौत

इसके साथ ही कई बड़े दिग्गज कंपनियों ने भी कई तरह के प्रतिबंध लगाए हैं। रूस के हमले में यूक्रेन में बड़ी संख्या में आम नागरिक मारे जा रहे हैं। इसके साथ ही यूक्रेन के कई शहरों पर रूस लगातार कब्जे जमा रहा है, जिसमें खेरसन और मारियुपोल शामिल हैं।

इन सबके बीच यूक्रेन ने दावा किया है कि उन्होंने 11 हजार रूसी सैनिकों को मारा गिराया है। वहीं, रूस ने दावा किया है कि यूक्रेन के 68 रडार स्टेशन तबाह कर दिए गए हैं। यूक्रेन में गैस ट्रांसमिशन का नेटवर्क भी ठप हो गया है। रूस अब पनबिजली केंद्रों पर कब्जा करने की तैयारी कर रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...