1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Ukraine Russia War Live : जो बाइडन बोले-यूक्रेन पर रूस की जीत असंभव

Ukraine Russia War Live : जो बाइडन बोले-यूक्रेन पर रूस की जीत असंभव

Ukraine Russia War Live : युद्ध के 32वें दिन रूस ने यूक्रेन के शहर मारियुपोल और लवीव पर मिसाइलों से जबरदस्त हमला बोल दिया है। ऐसे में यूक्रेन के राष्ट्रपति  वोलोदिमिर जेलेंस्की का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि, मारियुपोल को अब रूसी हमलों से बचा पाना संभव नहीं है। क्योंकि, हथियारों का इंतजार करते-करते हम थक गए हैं। हम मशीन गन से मिसाइल नहीं गिरा सकते। इसके लिए टैंक और प्लेन चाहिए।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Ukraine Russia War Live : युद्ध के 32वें दिन रूस ने यूक्रेन के शहर मारियुपोल और लवीव (Mariupol and Lviv) पर मिसाइलों से जबरदस्त हमला बोल दिया है। ऐसे में यूक्रेन के राष्ट्रपति  वोलोदिमिर जेलेंस्की का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि, मारियुपोल को अब रूसी हमलों से बचा पाना संभव नहीं है। क्योंकि, हथियारों का इंतजार करते-करते हम थक गए हैं। हम मशीन गन से मिसाइल नहीं गिरा सकते। इसके लिए टैंक और प्लेन चाहिए। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (US President Joe Biden) ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Russian President Vladimir Putin) को कसाई बताया है। उन्होंने कहा कि, रूसी लोग हमारे दुश्मन नहीं हैं, लेकिन भगवान की खातिर, यह आदमी दोबारा सत्ता में नहीं रह सकता है।  अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (US President Joe Biden)  के पुतिन को कसाई और सत्ता में नहीं रहना चाहिए जैसे बयानों पर व्हाइट हाउस (White House) ने सफाई दी है। व्हाइट हाउस (White House)  ने कहा है कि, बाइडन का आशय रूस में सत्ता परिवर्तन का आह्वान नहीं था।

पढ़ें :- पंजाब की संगरूर जिला जेल में खूनी झड़प, 2 कैदियों की मौत और दो घायल

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (US President Joe Biden)   ने ट्वीट कर कहा है कि रूस यूक्रेन को कभी जीत नहीं पाएगा। उन्होंने कहा कि, एक तानाशाह एक साम्राज्य को मिटाने पर अमादा है, लेकिन वह आजादी के लिए लोगों की एकजुटता व प्यार को कभी मिटा नहीं पाएगा।रूसी हमले के बाद यूक्रेन छोड़कर भाग रहे लोगों को अमेरिका शरण देने के लिए तैयार हो गया है। जानकारी के मुताबिक, अमेरिका करीब एक लाख यूक्रेनियों को आश्रय देने के लिए तैयार हो गया है। इसको लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (US President Joe Biden)   ने ट्वीट भी किया है, उन्होंने लिखा कि यूक्रेनी शरणार्थियों की मदद करने के लिए अपनी हम जिम्मेदारी को पूरा करेंगे। यूक्रेनी लोग संयुक्त राज्य पर भरोसा कर सकते हैं।

इससे पहले रूस का बयान आया था कि, उसने यूक्रेन में युद्ध के पहले चरण को पूरा कर लिया है। अब वह दूसरे चरण की ओर आगे बढ़ेंगे। यूक्रेन के डिप्टी पीएम इरीना वीरेश्चुक (Deputy PM Irina Vireshchuk) ने दावा किया है कि रूस 40 हजार यूक्रेनियों को जबरन किसी अज्ञात जगह पर ले गया है। इन नागरिकों को मानवीय गलियारों के माध्यम से ले जाया गया है। इनके बारे में यूक्रेन को तब जानकारी नहीं थी।

दोनेत्स्क और लुहांस्क में यूक्रेन ने रोके सात हवाई हमले

यूक्रेन (Ukraine) की ओर से दावा किया गया है कि, उसने दोनेत्स्क व लुहांस्क (Donetsk and Luhansk) पर हुए सात हमलों को निष्क्रिय कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि रूस को यहां आठ टैंकों, आठ बख्तरबंद वाहनों, तीन वाहनों और एक मोर्टार का नुकसान हुआ है।

पढ़ें :- Delhi Liquor Scam : मनीष सिसोदिया को CBI ने बताया घोटाले का मास्‍टरमाइंड, अदालत 30 अप्रैल को सुनाएगी फैसला

 

अपने सपनों के लिए एकजुट हुआ है यूक्रेन: जेलेंस्की

यूक्रेन (Ukraine) के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की (Ukrainian President Volodymyr Zelensky ) ने कहा कि, यूक्रेन (Ukraine) अपने सपनों को पूरा करने के लिए एक जुट हुआ है। देश स्वतंत्र रूप से जीने के लिए एक हुआ है। न कि बीमार लोगों की बुरी कल्पनाओं को पूरा करने के लिए एकजुट हुआ है। रूसी सेना को यूक्रेन (Ukraine) से कड़ा प्रतिरोध मिल रहा है। अब यूक्रेन (Ukraine) के सैनिकों ने पलटवार करते हुए जपोरिजिया के दो गांवों पोल्तावका व मालिनिव्का (Poltavka and Malinivka) को रूसी कब्जे से पूरी तरह मुक्त करा लिया है। अधिकारियों का कहना है कि दोनों सेनाओं के बीच यहां जबरदस्त संघर्ष हुआ।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...