1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Ukraine-Russia War: अब यूक्रेन ने कर दी रूस पर एयरस्ट्राइक, रॉकेट से ऑयल डिपो पर किया हमला

Ukraine-Russia War: अब यूक्रेन ने कर दी रूस पर एयरस्ट्राइक, रॉकेट से ऑयल डिपो पर किया हमला

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। कई बार बातचीत के बाद भी कोई हल नहीं निकला। लिहाजा, दोनों देश एक दूसरे पर तेजी से हमला कर रहे हैं। रूस ने यूक्रेन पर आरोप लगया है कि उसने उसके देश में घुसकर हमला किया है। रूस का आरोप है कि यूक्रेन उसकी सीमा के 25 मील अंदर तक आकर तेल डिपो पर हमला किया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Ukraine-Russia War: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। कई बार बातचीत के बाद भी कोई हल नहीं निकला। लिहाजा, दोनों देश एक दूसरे पर तेजी से हमला कर रहे हैं। रूस ने यूक्रेन पर आरोप लगया है कि उसने उसके देश में घुसकर हमला किया है। रूस का आरोप है कि यूक्रेन उसकी सीमा के 25 मील अंदर तक आकर तेल डिपो पर हमला किया है।

पढ़ें :- दिल्ली विधानसभा सचिव पर गिरी गाज, कथित अनियमितता मामले में गृह मंत्रालय ने राज कुमार को किया सस्पेंड

रूस के इस दावे के बाद दोनों देशों के बीच युद्ध और भीषण होने की आशंका जताई जा रही है। रूस की तरफ से दावा किया गया है कि बेलगोरोद शहर में दो यूक्रेनी हलिकॉप्टर घुस आए और उन्होंने S-8 रॉकेट्स के जरिए अटैक किया।

बता दें कि, रूस ने जिस कंपनी पर अटैक किया है उसका संचालन रूस की सरकारी कंपनी रोजनेफ्ट करती है। बता दें कि, दोनों देशों के बीच चल रहे युद्ध का कोई हल नहीं निकल पा रहा है।

दोनों देशों के बीच शुरू हुई बातचीत
बता दें कि, दोनों देशों के बीच एक बार फिर से बातचीत शुरू हो गई है। वीडियो क्रॉफ्रेंसिक के जरिए दोनों देशों के बीच बातचीत शुरू हुई है। अब देखना होगा कि इस बातचीत के बाद दोनों देशों के बीच कोई हल निकलता है या नहीं?

पढ़ें :- America : अमेरिका नाइजर से सैनिकों को वापस बुलाएगा , लाएगा बदलाव
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...