1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आगरा में बेकाबू कार पेड़ से टकराई, तीन की मौत, दो गंभीर रुप से घायल

आगरा में बेकाबू कार पेड़ से टकराई, तीन की मौत, दो गंभीर रुप से घायल

उत्तर प्रदेश के आगरा में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ है। आगरो के फतेहाबाद थाना क्षेत्र में एक तेज गति से आ रही कार बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार तीन युवको की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रुप से घायल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवो को पोस्टमार्टम के लिये भेजा और घायलो को अस्पताल में भर्ती कराया है।

By Sachin 
Updated Date

पढ़ें :- UP Board Result 2024 : यूपी बोर्ड आज जारी करेगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट; यहां पर चेक करें परीक्षा परिणाम

जानकारी के अनुसार जाटवपुरी फिरोजाबाद के रहने वाले इमरान, नासिर, जबी, विकास और औवेस नामक युवक शुक्रवार देर रात लखनऊ की ओर से आगरा आ रहे थे। बताया गया है कि रात के समय जब उनकी कार आगरा के फतेहाबाद थाना क्षेत्र के पलिया गांव के पास पहुंची तो अचानक कार अनियंत्रित हो गई। जिसके बाद तेज गति से चल रही कार बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े एक पेड से तेजी से टकरा गई। हादसा इतना भंयकर था कि कार के परखच्चे उड़ गये। हादसे में कार सवार युवक इमरान, नासिर और नबी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि विकास औ औवेश गंभीर रुप से घायल हो गये। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतको के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायलो को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने हादसे की खबर मृतको के परिजनो को दी जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...