सोनौली। मध्य नेपाल में एक अनियंत्रित यात्री बस नदी में गिर गई। इस हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक तीन माह का शिशु भी शामिल है। पुलिस ने कहा कि यह घटना तब हुई, जब डोलाखा जिले से काठमांडू जा रही बस अनियंत्रित होकर हाईवे से फिसल गई और दस मीटर नीचे सुनकोसी नदी में जा गिरी।
पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से अब तक 17 लोगों के शव बदामद किए हैं। इस हादसे में 48 लोग घायल हुए हैं। घायलों का इलाज ढलिखेल अस्पताल में चल रहा है। घायलों में छह की हालत गंभीर बताई जा रही है।
शुरुआती जांच में आठ लोगों की मौत की पुष्टि हुई थी। हालांकि, यह दावा किया गया था कि हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। यह बस काडमांडू से मागा देउराली जा रही थी। कुछ दिनों पहले 12 अक्टूबर, 2019 को भी नेपाल में एक और बस दुर्घटना में 11 लोगों की मौत हो गई थी।
इस दुर्घटना में 108 लोग घायल हो गए थे। यह यात्री बस काठमांडू से सवारी लेकर जा रहे थे। बता दें कि नेपाल के राजमार्गों पर बहुत सारे घुमावदार मोड़ हैं जिसके कारण यहां अक्सर बस दुर्घटना होती रहती है।