1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Union Budget 2023: जानिए बजट में क्या हुआ सस्ता और क्या हुआ महंगा?

Union Budget 2023: जानिए बजट में क्या हुआ सस्ता और क्या हुआ महंगा?

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने बुधवार को संसद में 2023-24 का बजट पेश किया। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का ये आखिरी बजट है। इस बजट से लोगों को बहुत उम्मीदें थीं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Union Budget 2023: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने बुधवार को संसद में 2023-24 का बजट पेश किया। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का ये आखिरी बजट है। इस बजट से लोगों को बहुत उम्मीदें थीं।

पढ़ें :- Union Budget 2023: हर घर महंगाई है, आम इंसान पर आफ़त आई है..., मल्लिकार्जुन खरगे ने साधा निशाना

आमतौर पर लोगों को उम्मीद रहती है कि बजट के बाद क्या सस्ता और क्या महंगा हो सकता है। सरकार हर साल कुछ चीजों पर कर और आयात शुल्‍क घटती-बढ़ाती है। इसका प्रभाव कई चीजों पर पड़ता है। आइए जानते हैं कि इस बजट में क्या सस्ता और क्या महंगा हुआ है?

ये हुआ सस्‍ता
. कुछ मोबाइल पार्ट्स पर कस्टम ड्यूटी में राहत।
. इलेक्ट्रिक कार होंगी सस्ती। लिथियम आयन बैटरी के आयात पर कस्टम ड्यूटी में छूट दी गई है।
. टीवी सस्ता होगा। इम्पोर्ट ड्यूटी कम होगी।
. इलेक्ट्रिकल सामान भी सस्ता होगा।
. टेलीविजन के ओपन सेल के कलपुर्जों पर सीमा शुल्क घटाकर 2.5 प्रतिशत किया गया है।
. मोबाइल के पार्ट्स के दाम भी कम होंगे, क्योंकि कस्टम ड्यूटी कम की गई है।
. लैब-निर्मित हीरे के सीड्स पर कस्टम ड्यूटी में छूट।
. रबर में भी ड्यूटी कम की गई है।
. खिलौने, साइकिल, ऑटोमोबाइल सस्ते होंगे।

ये हुआ महंगा
. चांदी पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाई गई है।
. चांदी कुछ महंगी होगी। यानि सोना चांदी और हीरा महंगा होगा।
. सिगरेट महंगी होगी।

 

पढ़ें :- Union Budget 2023: पीएम मोदी बोले-बजट विकसित भारत के विराट संकल्प को पूरा करने के लिए एक मजबूत नींव का निर्माण करेगा

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...