1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Union Budget 2023: बजट पर विपक्षी नेताओं ने उठाए सवाल, कहा-BJP जनता को पहले कुछ न दिया तो अब क्या देगी?

Union Budget 2023: बजट पर विपक्षी नेताओं ने उठाए सवाल, कहा-BJP जनता को पहले कुछ न दिया तो अब क्या देगी?

केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में 2023-24 का केंद्रीय बजट पेश किया। इस बजट को लेकर मोदी सरकार की तरफ से कई दावे किए जा रहे हैं। हालांकि, विपक्षी पार्टियां इसको लेकर सवाल उठा रही हैं। अखिलेश यादव ने बजट को लेकर सवाल खड़े किए हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Union Budget 2023: केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में 2023-24 का केंद्रीय बजट पेश किया। इस बजट को लेकर मोदी सरकार की तरफ से कई दावे किए जा रहे हैं। हालांकि, विपक्षी पार्टियां इसको लेकर सवाल उठा रही हैं। अखिलेश यादव ने बजट को लेकर सवाल खड़े किए हैं।

पढ़ें :- अखिलेश यादव की बेटी का सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाए जाने को लेकर लखनऊ में FIR

उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि, ‘भाजपा अपने बजट का दशक पूरा कर रही है पर जब जनता को पहले कुछ न दिया तो अब क्या देगी। भाजपाई बजट महंगाई व बेरोज़गारी को और बढ़ाता है। किसान, मज़दूर, युवा, महिला, नौकरीपेशा, व्यापारी वर्ग में इससे आशा नहीं निराशा बढ़ती है क्योंकि ये चंद बड़े लोगों को ही लाभ पहुँचाने के लिए बनता है।’ इसके साथ ही टीएमसी के सांसद शत्रुध्न सिन्हा ने कहा कि बजट में आम लोगों के लिए कुछ भी खास नहीं है। यह चुनावी बजट है।

इसके साथ ही कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने कहा कि बजट का एक बड़ा हिस्सा राष्ट्रपति के अभिभाषण और आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट की पुनरावृत्ति है…टैक्स में किसी भी तरह की कटौती का स्वागत है। लोगों के हाथ में पैसा देना अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने का सबसे अच्छा तरीका है।

इसके साथ ही बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि, 2014 में केंद्र की भाजपा सरकार ने कहा कि—2022 में किसानों की आय दुगुनी करेंगे। 2022 में सबको आवास देंगे। 2022 तक 80 करोड़ लोगों को नौकरी-रोजगार देंगे। अब 2023 भी आ गया लेकिन इनकी जुमलेबाजी की आदत नहीं गयी। BJP को 100% सांसद देने वाले बिहार को भाजपाइयों ने बजट में फिर ठगा।

पढ़ें :- BJP सरकार समझ ले की UP को बुलडोज़र की जगह जेनरेटर की ज़रूरत है, अखिलेश यादव ने साधा निशाना

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...