
नई दिल्ली। महाराष्ट्र के एक कार्यक्रम में अहमदनगर पहुंचे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की तबीयत अचानक बिगड़ गयी। नितिन गडकरी स्टेज पर ही बेहोश हो गए। उन्हे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। कार्यक्रम में उनके साथ गवर्नर विद्यासागर राव मौजूद थे। बताया जा रहा है कि अब गडकरी की हालत स्थिर है।
Union Minister Nitin Gadkari On Stage Became Unconscious :
राहुड़ी कृषि विश्वविद्यालय अहमदनगर के स्नातक समारोह में शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पहुंचे थे। इस अवसर पर उनके साथ गवर्नर विद्यासागर राव भी मौजूद थे। कार्यक्रम में राष्ट्र गान शुरू होने से पहले नितिन गडकरी मंच पर आए। मंच पर पहुंचते ही अचानक गडकरी की तबीयत बिगड़ गयी और वो मंच पर ही बेहोश हो गए। इस दौरान गवर्नर विद्यासागर राव ने उन्हे संभाला और उन्हे अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि अब उनकी हालत स्थिर है।