1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने रामसेतु को लेकर उठाई मांग, घोषित किया जाए राष्ट्रीय स्मारक

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने रामसेतु को लेकर उठाई मांग, घोषित किया जाए राष्ट्रीय स्मारक

प्रभु श्रीराम के वानर सेना के द्वारा जिस राम सेतु का निर्माण किया गया था उसे राष्ट्रीय स्मारक घोषित किए जाने की मांग को लेकर केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने बड़ी बात कही है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

नई दिल्ली: प्रभु श्रीराम के वानर सेना के द्वारा जिस राम सेतु का निर्माण किया गया था उसे राष्ट्रीय स्मारक घोषित किए जाने की मांग को लेकर केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने बड़ी बात कही है। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने प्राचीन राम सेतु को राष्ट्रीय स्मारक घोषित और विश्व धरोहर स्थलों की लिस्ट में शामिल किया जाना चाहिए। एक प्रतिष्ठित अंग्रेजी न्यूज पेपर टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में प्रहलाद सिंह ने कहा हैं, ‘रामसेतु को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की अब मांग हो रही है। व्यक्तिगत स्तर पर, मेरा मानना है कि राम सेतु को राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया जाना चाहिए। हमारे पास अभी तक जो भी जानकारी है, उसके आधार पर राम सेतु को विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल किया जाना चाहिए। इस पर व्यापक शोध की जरूरत है और जो पहले से ही चल रहा है।”

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : यूपी में 5 बजे तक 57.54 प्रतिशत मतदान, बंगाल में 78% वोटिंग, जानें- कहां कितना हुआ मतदान

केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि अब ये देखना बाकी है कि रामसेतु को राष्ट्रीय स्मारक घोषित किए जाने को लेकर औपचारिक घोषणा कैसे की जाती है। उन्होंने कहा, “मैं इस पर आगे कोई टिप्पणी नहीं करूंगा क्योंकि मामला विचाराधीन है।” आपको बता दें कि रामसेतु को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है।

बता दें कि रामसेतु दक्षिण भारत में रामेश्वरम के पास पंबन द्वीप से श्रीलंका के उत्तरी तट पर मन्नार द्वीप तक फैला है। इसमें चूना पत्थर का इस्तेमाल किया गया है।

महाकाव्य रामायण सहित कई प्राचीन भारतीय शास्त्रों और लाखों हिंदुओं की मान्यता के अनुसार, रामसेतु का निर्माण भगवान राम की वानर सेना ने किया था, ताकि लंका पर चढ़ाई की जा सके और माता सीता को रावण की कैद से छुड़ाया जा सके।

पढ़ें :- Israel Iran War : Air India ने तेल अवीव जाने वाली सभी उड़ानें रोकी ,  खतरे को देखते हुए लिया फैसला
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...