1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर कोरोना पॉजिटिव पाए गए

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर कोरोना पॉजिटिव पाए गए

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर शुक्रवार को कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने खुद ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि आज मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर शुक्रवार को कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने खुद ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि आज मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बीते दो-तीन दिन में मेरे संपर्क में आए सभी लोगों से अनुरोध है कि वे अपनी कोरोना जांच करवाएं।

पढ़ें :- 'कांग्रेस के शहजादे को वायनाड में भी संकट दिख रहा है,' महाराष्ट्र में PM मोदी का राहुल गांधी पर तीखा हमला

केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला और स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण विभिन्न बैठकों में उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कोविड-19 संबंधी हालात की शुक्रवार को समीक्षा करेंगे। इससे पहले, केंद्र सरकार के इन दोनों शीर्ष अधिकारियों ने मध्य प्रदेश में हालात की समीक्षा की थी।इससे पहले भी केंद्र सरकार में कई मंत्री कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। आज ही कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने भी जानकारी दी है कि वो कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं।

देश में कोविड-19 महामारी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है और पिछले 24 घंटों के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में रिकाॅर्ड 2.17 लाख नये मामले दर्ज किए गए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 2,17,353 नये मामले दर्ज किए गए। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 42 लाख 91 हजार 917 हो गयी है। वहीं इस दाैरान रिकाॅर्ड 1,18,302 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं जिसे मिलाकर अब तक 1,25,47,866 मरीज कोरोना मुक्त भी हो चुके हैं। देश में कोरोना के सक्रिय मामले 15 लाख को पार कर 15,69,743 हो गये हैं। इसी अवधि में 1185 और मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,74,308 हो गयी है।

देश में रिकवरी दर घटकर 87.80 फीसदी और सक्रिय मामलों की दर बढ़कर 10.98 प्रतिशत हो गयी है, जबकि मृत्युदर घटकर 1.22 फीसदी रह गयी है। महाराष्ट्र कोरोना के सक्रिय मामलों में शीर्ष पर है और राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 27,061 बढ़कर 6,21,646 हो गए हैं। इस दौरान राज्य में रिकाॅर्ड 92,959 और मरीज स्वस्थ हुए, जिसे मिलाकर कोरोना को मात देने वालों की तादाद 29,59,056 पहुंच गयी है जबकि 627 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 59,153 हो गया है।

पढ़ें :- 4 Naxalites Killed : महाराष्ट्र में एनकाउंटर में मारे गए 4 नक्सली, चुनावों में बड़ी वारदात को देने वाले थे अंजाम
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...