1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. संयुक्त किसान मोर्चा ने बताया,27 सितंबर को कैसे करना है भारत बंद जारी की गाइडलाइन

संयुक्त किसान मोर्चा ने बताया,27 सितंबर को कैसे करना है भारत बंद जारी की गाइडलाइन

देश भर के किसानों और उनके संगठनों ने 27 सितंबर को भारत बंद का ऐलान किया है। किसान संगठनों ने ये घोषणा तीन कृषि कानूनों के विरोध में किया है। किसानों का प्रमुख संगठन संयुक्त किसान मोर्चा एसकेएम के द्वारा भारत बंद का गाइडलाइन भी जारी कर दिया है।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

नई दिल्ली। देश भर के किसानों(FARMERS) और उनके संगठनों ने 27 सितंबर को भारत बंद का ऐलान किया है। किसान संगठनों ने ये घोषणा तीन कृषि कानूनों के विरोध में किया है। किसानों का प्रमुख संगठन संयुक्त किसान मोर्चा एसकेएम के द्वारा भारत बंद का गाइडलाइन भी जारी कर दिया है। एसकेएम ने बताया है कि भारत बंद के दौरान विरोध प्रदर्शन कैसे होगा, क्या चीजें चलेंगी, क्या बंद रहेगी। आपातकाल की सभी चीजें जैसे एम्बुलेंस(EMBULENCE) और दमकल सेवाओं को छूट दी जायेगी। एसकेएम ने अपने बयान में कहा कि प्रदर्शन शांतीपूर्ण तरीके से होगा। किसी प्रकार की आरजकता का समर्थन देश के किसान नहीं करेंगे।

पढ़ें :- JEE Main Exam 2024 : एनटीए ने जारी की परीक्षा केंद्रों सूची, देश में 300 और विदेश में 25 परीक्षा केंद्र बने

भारत बंद के दौरान शैक्षणिक संस्थान,बाजार,दुकान,कारखाने और केंद्र या राज्य सरकार के कार्यालय ये सभी संस्थानें बंद रहेंगी। किसान संगठनों ने भारत बंद को लेकर के सभी राज्यों में जम कर के प्रचार प्रसार का जिम्मा किसानों को सौंपा गया है। भारत बंद को शांतिपूर्ण तरीके से सफल बनाये जानें का किसानों ने लक्ष्य बनाया है। आपको बता दें कि लगभग एक साल(ONE YEAR) से भारत भर के किसान केंद्र सरकार द्वारा लाये गये तीन कृषि कानूनों के विरोध में धरने पर बैठे हुए हैं। ये धरना दिल्ली से सटे अन्य राज्यों के बार्डरों पर चल रहा है।

इस दौरान सैकड़ो किसानों की जानें भी जा चुकि है। देश के अलग अलग राज्यों में भी विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। कभी  महापंचायत  तो कभी किसान पंचायत बुला कर के किसान अपना विरोध सरकार (GOVERMENT) के सामने दर्ज करा रहे ​हैं। किसानों और सरकार के बीच दर्जनों दौर की बातचीत के बाद भी कोई निष्कर्ष नहीं निकल पाया है। किसान तीनों कृषि कानून को पूर्ण रुप से रद्द किये जाने की मांग पर अड़े हुए हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...