1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. संयुक्त राष्ट्र संघ बोला- इस देश ने सबकी मदद की, अब दुनिया की बारी

संयुक्त राष्ट्र संघ बोला- इस देश ने सबकी मदद की, अब दुनिया की बारी

भारत में कोरोना महामारी की दूसरी लहर का कहर बढ़ता जा रहा है। इस गंभीर होते हालात से निपटने के लिए पूरी दुनिया से मदद के लिए हाथ आगे बढ़ रहे हैं। इस बीच संयुक्त राष्ट्र ने भी भारत में बढ़ते संक्रमण के मामलों को लेकर गंभीर चिंता जताई है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। भारत में कोरोना महामारी की दूसरी लहर का कहर बढ़ता जा रहा है। इस गंभीर होते हालात से निपटने के लिए पूरी दुनिया से मदद के लिए हाथ आगे बढ़ रहे हैं। इस बीच संयुक्त राष्ट्र ने भी भारत में बढ़ते संक्रमण के मामलों को लेकर गंभीर चिंता जताई है।

पढ़ें :- कन्नौज पर अपना फैसला बदलेंगे अखिलेश यादव? कार्यकर्ताओं से मांगा 24 घंटे का समय

संयुक्त राष्ट्र की 75वीं आम सभा के प्रेसिडेंट वोल्कान बोजकिर ने तो यहां तक कहा है कि इस देश ने मुश्किल समय में पूरी दुनिया को वैक्सीन दी है। अब दुनिया की बारी है कि वे भारत की सहायता करें। इस बीच संयुक्त राष्ट्र ने अपने एकीकृत आपूर्ति श्रृंखला के जरिये भारत को यथा संभव मदद की पेशकश की है।

UNGA के प्रेसिडेंट वोल्कान बोजकिर ने ट्वीट कर कहा कि भारत में वह कोरोना महामारी की त्रासदी देख बहुत चिंतित हूं। भारत ने कमजोर देशों को मुश्किल समय में वैक्सीन पहुंचाने के लिए बहुत कुछ किया। दुनिया के लिए भारत को सहायता और समर्थन करने का समय आ गया है। जब तक हर कोई सुरक्षित नहीं होगा तब तक कोई सुरक्षित नहीं होगा। मेरी संवेदना भारतीयों के साथ है।

यूएन ने की भारत को मदद की पेशकश

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस के प्रवक्ता ने बताया कि कोविड-19 के बढ़ते मामलों और मौतों से जूझ रहे भारत को संयुक्त राष्ट्र ने अपने एकीकृत आपूर्ति श्रृंखला के जरिये यथा संभव मदद की पेशकश की है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव के उप प्रवक्ता फरहान हक ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के अधिकारी भारत के हालात को लेकर भारतीय अधिकारियों के संपर्क में हैं।

पढ़ें :- SC और EC  ‘सूरत’ की घटना का स्वत: संज्ञान लेकर षड्यंत्रकारियों को सख़्त से सख़्त सज़ा दे : अखिलेश यादव

हक ने कहा कि हम विभिन्न स्तर पर संपर्क में हैं। मुझे जानकारी है कि हमारे चीफ डि कैबिनेट ने हाल में यहां भारत के स्थायी प्रतिनिधि से संपर्क किया था। हमारी प्रणाली के अधिकारी भी यहां न्यूयॉर्क और जमीन पर संपर्क में हैं। संयुक्त राष्ट्र महासिच के चीफ डि कैबिनेट मारिया लुयेजा रिबेरो वियोट्टी भारत में कोविड-19 के हालात को लेकर संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति के संपर्क में हैं।

यूएन बोला- भारत खुद को कर रहा मजबूत

उन्होंने यह भी बताया कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा की जाने वाली मददों में हमने जरूरत पड़ने पर अपने एकीकृत आपूर्ति श्रृंखला से सहायता की पेशकश की है। हमें बताया गया कि इस समय इसकी जरूरत नहीं है ,क्योंकि भारत ने तार्किक रूप से अपनी प्रणाली को स्थिति से निपटने के लिए मजबूत किया है, लेकिन हम अपनी पेशकश पर कायम हैं ।  हम जो भी मदद कर सकते हैं वह करने को इच्छुक हैं।

भारत की स्वास्थ्य प्रणाली पर बोझ को लेकर चिंतित

यूएन यह सुनिश्चित कर रहा है कि भारत में उसके अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय कर्मी सुरक्षित रहें । ताकि भारत की स्वास्थ्य प्रणाली पर बोझ नहीं बढ़े। सौभाग्य से हमारे कर्मियों में (संक्रमण के) बहुत कम मामले आए हैं। ऐसे में हमारा मानना है कि हम अपनी कोशिश में सफल हुए हैं । यह सुनिश्चित कर रहे हैं हम स्वास्थ्य प्रणाली पर दबाव नहीं बढ़ाएं जो पहले ही चुनौती का सामना कर रही है।

पढ़ें :- मेरे 90 सेकेंड के भाषण ने कांग्रेस पार्टी और इंडी गठबंधन में मचा दी खलबली : पीएम मोदी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...