Unknown Source Deposit Hundred Crore Constable Bank Account
मैनपुरी: एक महिला कांस्टेबल के उस वक्त होश उड़ गए, जब उसे पता चला कि उसके खाते में एक अरब रुपये आ गए। इतना पैसा आखिर कहा से आया, किसने जमा कराया। महिला कांस्टेबल इन सब बातों से अनजान है। फिलहाल महिला ने बैंक कर्मचारियों के साथ-साथ पुलिस के आला अफसरों को इसकी जानकारी दे दी है। इसके अलावा खाते में आये रुपयों की जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फैक्स के माध्यम से भेज दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मैनपुरी दबंगई दमन दल पुलिस की कांस्टेबल रेखा रजोरिया का खाता स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के आगरा बिजपुरी शाखा में खुला हुआ है। महिला कांस्टेबल के खाते में 99 करोड़, 99 लाख, 97 हजार, 707 रुपये और 58 पैसे आ गए। इतना पैसा आया कहां से और किसने डाला। हैरान महिला कांस्टेबल को रातभर नींद नहीं आई।
उसने इसकी जानकारी बैंक कर्मचारियों के साथ-साथ पुलिस के आला अफसरों को दे दी है। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी फैक्स के माध्यम से आये रुपयो की जानकारी भेज दी है।