लखनऊ। उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की मौत के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमा गयी है। पीड़ित परिवार से मिलने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी उन्नाव जा रहीं हैं। इस बीच अखिलेश यादव भी विधानसभा के सामने धरने पर बैठे थे। इस दौरान उन्होंने योगी सरकार पर निशाना साधा।
उन्होंने योगी सरकार से इस्तीफे की मांग की। वहीं, इस घटना को लेकर अब कांग्रेस कार्यकर्ता उग्र हो गये हैं। वह लखनऊ में बीजेपी कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका कहना है कि योगी सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए। इसके साथ आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
बीजेपी कार्यालय के सामने प्रदर्शन की सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें हटाने का प्रयास किया लेकिन वह प्रदर्शन पर अड़े हुए हैं। इस पर पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को किसी तरह से वहां से हटाने की कोशिश में जुट गयी है।