1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी: गठबंधन टूटते ही सपा ने केशव देव मौर्य किया पैदल, वापस लिया गिफ्ट में दिया फॉर्च्यूनर

यूपी: गठबंधन टूटते ही सपा ने केशव देव मौर्य किया पैदल, वापस लिया गिफ्ट में दिया फॉर्च्यूनर

उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव में हिस्सेदारी नहीं मिलने पर महान दल के प्रमुख केशव देव मौर्य (Keshav Dev Maurya) ने समाजवादी पार्टी  (Samajwadi Party) से गठबंधन तोड़ लिया था। उन्होंने समाजवादी पार्टी  (Samajwadi Party) पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। वहीं, महान दल से गठबंधन टूटने पर समाजवादी पार्टी ने उन्हें पैदल कर दिया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव में हिस्सेदारी नहीं मिलने पर महान दल के प्रमुख केशव देव मौर्य (Keshav Dev Maurya) ने समाजवादी पार्टी  (Samajwadi Party) से गठबंधन तोड़ लिया था। उन्होंने समाजवादी पार्टी  (Samajwadi Party) पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। वहीं, महान दल से गठबंधन टूटने पर समाजवादी पार्टी ने उन्हें पैदल कर दिया है।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : यूपी में 5 बजे तक 57.54 प्रतिशत मतदान, बंगाल में 78% वोटिंग, जानें- कहां कितना हुआ मतदान

दरअसल, यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सपा ने महान दल के प्रमुख केशव देव मौर्य (Keshav Dev Maurya)  को एक फॉर्च्यूनर गिफ्ट की थी। अब गठबंधन टूटते ही सपा ने फॉर्च्यूनर वापस मांग ली है। ऐसे में केशव देव मौर्य को बड़ा झटका लगा है। बता दें कि, विधान परिषद चुनाव में सपा ने चार लोगों को टिकट दिया था।

हालांकि, गठबंधन दल को सपा ने टिकट नहीं दिया था। इसको लेकर महान दल के प्रमुख केशव देव मौर्य (Keshav Dev Maurya) नाराज हो गए और उन्होंने सपा से गठबंधन तोड़ने का ऐलान कर दिया। इस दौरान मौर्य ने समाजवादी पार्टी पर उपेक्षा करने का आरोप लगाया है।

बता दें कि, यूपी विधानसभा चुनाव में सपा गठबंधन में महान दल को केवल दो सीटें मिली थीं। केशव की पत्नी और बेटे को समाजवादी पार्टी के चुनाव चिह्न साइकिल पर महान दल के प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ाया था, लेकिन दोनों पराजित हो गए।

 

पढ़ें :- पोल से उल्टा लटकर कर युवक स्टंट कर बनवा रहा था रील, अचानक हुआ कुछ ऐसा कि उड़ गए सबके होश

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...