1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Akhilesh Yadav बोले – बीजेपी की कानून-व्यवस्था ऐसी कि उनके ही सांसद पीटे जा रहे हैं

Akhilesh Yadav बोले – बीजेपी की कानून-व्यवस्था ऐसी कि उनके ही सांसद पीटे जा रहे हैं

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने जहां शुक्रवार को बीजेपी के सदस्यता अभियान की शुरुआत लखनऊ (Lucknow) से किया है। तो वहीं इस दौरान समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कांग्रेस और बीएसपी के नेताओं को पार्टी में शामिल करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने जहां शुक्रवार को बीजेपी के सदस्यता अभियान की शुरुआत लखनऊ (Lucknow) से किया है। तो वहीं इस दौरान समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कांग्रेस (Congress) और बीएसपी(BSP) के नेताओं को पार्टी में शामिल करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा है। अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी में मनभेद ही नहीं बल्कि मठभेद भी है। अखिलेश ने ये भी कहा कि बीजेपी (BJP) सभी विधायकों के टिकट काट लेगी तो भी जीत नहीं पाएगी। अखिलेश ने सवाल पूछा कि योगी सरकार ने साढ़े चार साल लोगों को कौन सा टेबलेट बांटा? उन्होंने कहा कि आज किसान बीजेपी (BJP) का सफाया चाहता है। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि बीजेपी (BJP) की कानून-व्यवस्था (Law and order) ऐसी कि उनके ही सांसद पीटे जा रहे हैं।

पढ़ें :- कोर्ट में  ED ,बोली- अरविंद केजरीवाल तबीयत खराब कर हेल्थ ग्राउंड पर बेल लेने की कर रहे हैं कोशिश

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि भाजपा सरकार जिस तरह पेट्रोल-डीज़ल के दाम लगातार बढ़ा रही है, उसे देखकर तो ये लगता है कि वो जनता को ‘35’ का पहाड़ा सिखा रही है। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि अगर सरकार का पेट्रोल-डीज़ल पर कोई नियंत्रण है ही नहीं तो फिर पेट्रोलियम मंत्रालय (Ministry of Petroleum) को भंग कर देना चाहिए। सपा की सबसे बड़ी शक्ति उसके ज़मीनी कार्यकर्ता हैं। उनका समर्पण और संघर्ष सराहनीय भी होता है और अनुकरणीय भी। हम उनकी कोशिश को सलाम भी करते हैं और हाथ बढ़ाकर उनका सम्मान भी करते हैं। उन्होंने कहा कि ‘समाजवादी’ सिद्धांतों के लिए लड़ता है,उस कार्यकर्ता को हर जगह मान मिलता है।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि आज किसान भाजपा का सफ़ाया चाहता है। फसल को ख़रीदने का कोई इंतजाम किया. किसान मजबूरी में अपनी खेती में आग लगा रहे हैं। खाद के लिए किसान की जान चली जाए उसे आत्महत्या करनी पड़े तो स्थिति क्या होगी, अंदाज़ा लगा लीजिए। उन्होंने कहा कि देश का सबसे बड़ा एक्सप्रेस वे सपा ने बनाया है। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर मंडियां बनानी चाहिए। सरकार बताए कि धान ख़रीदी के लिए कितने केंद्र बनाए हैं।

यूपी देश की राजनीति को दिशा देता है- अखिलेश यादव

सपा प्रमुख ने कहा कि यूपी देश की राजनीति को दिशा देता है। भाजपा में मनभेद ही नहीं बल्कि ‘मठभेद’ भी है। यादव ने कहा कि सुना है कुछ विधायकों के टिकट बदले जा रहे हैं। भाजपा सारे विधायक भी बदल देगी तो भी जीत नहीं पाएगी। उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा कि सरकार बताए कि सरकार ने साढ़े चार साल लोगों को कौन सा टेबलेट बांटा?

पढ़ें :- रालोद चीफ जयंत चौधरी रोड शो के दौरान जख्मी, रथ के एंगल में फंसकर लहूलुहान हुआ का हाथ

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...