1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Assembly Election 2022: सपा में शामिल हुए भोजपुरी गायक समर सिंह, अखिलेश ने दिलाई सदस्यता

UP Assembly Election 2022: सपा में शामिल हुए भोजपुरी गायक समर सिंह, अखिलेश ने दिलाई सदस्यता

UP Assembly Election 2022:  उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के करीब आते ही समजावादी पार्टी (Samajwadi Party) ने सदस्यता अभियान पर जोर दिया है। दूसरे दलों से आए नेताओं के साथ ही अन्य क्षेत्र के लोगों को भी पार्टी में शामिल कराना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में सपा (SP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने मंगलवार को भोजपुरी गायक समर सिंह (Samar Singh) को पार्टी की सदस्यता दिलाई है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : 13 राज्यों की 88 सीटों पर थमा चुनाव प्रचार, अरुण गोविल-राहुल गांधी की प्रतिष्ठा दांव पर

अखिलेश यादव के संसदीय क्षेत्र के रहने वाले समर सिंह (Samar Singh) पूर्वांचल में काफी लोकप्रिय हैं। युवा समर सिंह (Samar Singh) के गानों के ​दीवाने हैं। इसके साथ ही समर सिंह (Samar Singh) की लोकप्रियता भी काफी है। समर सिंह (Samar Singh) के सपा में आन से पार्टी को पूर्वांचल में बड़ा फायदा मिल सकता है। बताया जाता है कि समर सिंह की युवाओं में पैठ अच्छी है।

लिहाजा, सपा (SP) को इसका फायदा पहुंच सकता है। बता दें कि, समर सिंह (Samar Singh) मूल रूप से आजमगढ़ के नेहनगर के रहने वाले हैं। शुरूआत में इन्होंने स्टेज प्रोग्राम से अपनी गायकी शुरू की लेकिन आज पूर्वांचल से लेकर मुंबई तक इनके गानों की धूम है। युवा भी समर सिंह को खूब पंसद करते हैं। लिहाजा, सपा चुनाव में समर सिंह को मैदान में भी उतार सकती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...