भारतीय जनता पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Election 2022) की तैयारियों को लेकर लगातार सक्रियता से काम कर रही है। भाजपा हर मोर्चे पर घेराबंदी करते हुए अपनी चुनावी तैयारियों को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर ध्यान दे रही है। इसको लेकर भाजपा सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रशिक्षित विस्तारकों को जिम्मेदारी देकर चुनावी तैयारियों को आगे बढ़ाने का काम भी कर रही है। नियुक्त हुएप्रशिक्षित विस्तारक बैठक आयोजित कर संगठन को मजबूती देने का काम कर रहे है।
अमेठी। भारतीय जनता पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Election 2022) की तैयारियों को लेकर लगातार सक्रियता से काम कर रही है। भाजपा हर मोर्चे पर घेराबंदी करते हुए अपनी चुनावी तैयारियों को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर ध्यान दे रही है। इसको लेकर भाजपा सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रशिक्षित विस्तारकों को जिम्मेदारी देकर चुनावी तैयारियों को आगे बढ़ाने का काम भी कर रही है। नियुक्त हुएप्रशिक्षित विस्तारक बैठक आयोजित कर संगठन को मजबूती देने का काम कर रहे है।
जिले में भाजपा ने हर एक विधानसभा सीट पर एक प्रशिक्षित विस्तारक की नियुक्ति की है। इसी क्रम में जिले के मुसाफिरखाना कस्बा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में भाजपा के मंडल अध्यक्ष मुसाफिरखाना महेंद्र कुमार मिश्र की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में गौरीगंज विधानसभा के विस्तारक राज कुमार गुप्ता ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों की दृष्टि से बैठक का आयोजन किया गया है।
गौरीगंज विधानसभा के विस्तारक ने बूथ स्तर पर पार्टी को किस तरह से मजबूत बनाना है और इसके साथ ही भाजपा सरकार की उपलब्धियों और जन-कल्यणकारी योजनाओं से मिलने वाले फायदे के बारे में गांव गांव तक पहुंचाकर वोट बैंक को मजबूत करने की बात कही।जिले में भाजपा का नेतृत्व हर स्तर पर अपनी चुनावी तैयारियों को आगे बढ़ाने का काम कर रहा है। भाजपा इससे पहले बूथ स्तर तक संगठन की मजबूती और चुनाव में वोटरों को बूथ तक पहुंचाने को लेकर कार्यकर्ताओं जिम्मेदारी दी चुकी है।
अमेठी भाजपा के जिला प्रवक्ता चन्द्र मौलि सिंह ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर जिले के सभी विधान सभाओं में प्रशिक्षित विस्तारक नियुक्त किए गए है। किए गए विस्तारक विधानसभाओं में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे है।
रिपोर्ट: राम मिश्रा