1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Assembly Election 2022: मायावती बोलीं-प्रबुद्ध वर्ग के सम्मेलन में मिल रहे BSP के समर्थन से घबराई BJP

UP Assembly Election 2022: मायावती बोलीं-प्रबुद्ध वर्ग के सम्मेलन में मिल रहे BSP के समर्थन से घबराई BJP

UP Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Election 2022) को लेकर बहुजन समाज पार्टी (Bahujan samaj party) पूरी तरह से स​क्रिय हो गयी है। पार्टी ब्राह्मण वोटर्स को लुभाने के लिए जिलों में प्रबुद्ध वर्ग का सम्मेलन कर रही है। इसी जिम्मेदारी मायावती (Mayawati) ने पार्टी के महासचिव सतीश चंद्र मिश्र (Satish Chandra Mishra) को सौंपी है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Election 2022) को लेकर बहुजन समाज पार्टी (Bahujan samaj party) पूरी तरह से स​क्रिय हो गयी है। पार्टी ब्राह्मण वोटर्स को लुभाने के लिए जिलों में प्रबुद्ध वर्ग का सम्मेलन कर रही है। इसी जिम्मेदारी मायावती (Mayawati) ने पार्टी के महासचिव सतीश चंद्र मिश्र (Satish Chandra Mishra) को सौंपी है। वहीं, सोमवार को बसपा (BSP) सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने प्रेसवार्ता करके भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला।

पढ़ें :- Watch Video: मुरादाबाद में LPG गैस सिलेंडरो से भरे ट्रक में लगी आग, सिलेंडरों के ब्लास्ट से दहल उठा इलाका

उन्होंने कहा कि भाजपा (BJP) सरकार में दलितों, किसानों का उत्पीड़न हो रहा है। किसानों को उनकी फसल का दाम नहीं मिल रहा है। कानून व्यवस्था भी ध्वस्त हो गयी है। मायावती (Mayawati) ने कहा कि, 18 अगस्त से शुरू होने वाले विधानमंडल सत्र में बसपा (BSP) विधायक कृषि कानूनों का विरोध करेंगे।

मायावती (Mayawati) ने कहा कि भाजपा सरकार (BJP government) से जनता परेशान हो गयी है। मायावती (Mayawati) ने दावा किया सतीश चंद्र मिश्र (Satish Chandra Mishra) की अगुवाई में चलाए जा रहे प्रबुद्ध वर्ग के सम्मेलन में बसपा (BSP) को बड़ी संख्या में समर्थन मिल रहा है।

इसको लेकर भाजपा (BJP) की नींद उड़ गयी है। गौरतलब है कि, बसपा ब्राह्मण वोटर्स को अपनी तरफ लुभाने के लिए प्रबुद्ध सम्मेलन कर रही है। इसकी जिम्मेदारी मायावती (Mayawati)  ने पार्टी के नेता सतीश चंद्र मिश्रा को सौंपी है। सतीश चंद्र मिश्रा (Satish Chandra Mishra) प्रदेश के सभी जिलों में पहुंचकर प्रबुद्ध सम्मेलन के जरिए ब्राह्मण वोटर्स को अपनी तरफ खिंचने का प्रयास कर रहे हैं।

पढ़ें :- यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट में सीतापुर के परीक्षार्थियों का बजा डंका
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...