1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Assembly Elections 2022: यूपी की सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी, सपा से गठबंधन की अटकलों पर लगा विराम

UP Assembly Elections 2022: यूपी की सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी, सपा से गठबंधन की अटकलों पर लगा विराम

UP Assembly Elections 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने बड़ा ऐलान किया है। आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने ऐलान किया है कि वो प्रदेश की 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। राज्यसभा सांसद और यूपी प्रभारी संजय सिंह (Sanjay Singh) ने ऐलना करते हुए कहा कि अगले 15 दिनों बाद से प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

पढ़ें :- जेल में बंद पूर्व मंत्री सत्येन्द्र जैन के खिलाफ गृह मंत्रालय ने सीबीआई जांच को दी मंजूरी

उधर आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के इस ऐलान के बाद उसके समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर चल रहे तमाम कयासों को विराम लग गया है। बता दें कि, कुछ दिनों सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) से मिलने संजय सिंह (Sanjay Singh) पहुंचे थे। इस मुलाकात के बाद सपा और आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के गठबंधन के कयास लगाए जा रहे थे।

बता दें कि, आप पहली बार यूपी में विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में है। इसको लेकर वह हर संभव प्रयास करने में जुटी हुई है। इसके साथ ही अक्सर कई मुद्दों पर संजय सिंह यूपी की योगी सरकार (Yogi Sarkar) को घेरने में जुटे रहते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...