1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Assembly Session: दंगा मुक्त कर भाजपा सरकार ने नए भारत का नया उत्तर प्रदेश बनाया, ​विधानसभा में बोले सीएम योगी

UP Assembly Session: दंगा मुक्त कर भाजपा सरकार ने नए भारत का नया उत्तर प्रदेश बनाया, ​विधानसभा में बोले सीएम योगी

विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ  (CM Yogi Adityanath) ने शुक्रवार सदन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में कानून का राज है और प्रदेश दंगा मुक्त हो चुका है। पहले चुनाव के समय क्या होता ये सभी जानते हैं लेकिन भाजपा सरकार में चुनाव के दौरान हिंसा नहीं हुई। उन्होंने कहा कि, वर्ष 2017 के स्थानीय निकाय चुनाव में कोई हिंसा नहीं हुई।

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP Assembly Session: विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ  (CM Yogi Adityanath) ने शुक्रवार सदन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में कानून का राज है और प्रदेश दंगा मुक्त हो चुका है। पहले चुनाव के समय क्या होता ये सभी जानते हैं लेकिन भाजपा सरकार में चुनाव के दौरान हिंसा नहीं हुई। उन्होंने कहा कि, वर्ष 2017 के स्थानीय निकाय चुनाव में कोई हिंसा नहीं हुई।

पढ़ें :- इंडिया गठबंधन पर अखिलेश यादव ,बोले- भाजपा को सत्ता से हटाना समाजवादी पार्टी का है पहला लक्ष्य

वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में कहीं हिंसा नहीं हुई। वर्ष 2021 में पंचायत चुनाव व वर्ष 2022 विधानसभा के चुनाव भी शांतिपूर्वक संपन्न हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश को दंगामुक्त कर भाजपा सरकार ने नए भारत का नया उत्तर प्रदेश बनाया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के बाद भाजपा सरकार ने 2017 में 86 लाख किसानों का कर्ज माफ किया है।

जबकि 2004 से 2017 के बीच प्रदेश में सर्वाधिक किसानों ने आत्महत्या की। इसके साथ ही सरकार ने कहा कि हमारी सरकार ने पांच लाख सरकारी नौकरियां दी गईं। एक करोड़ से ज्यादा लोगों को रोजगार से जोड़ा गया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, हमारा मिशन सत्ता प्राप्ति नहीं, देश के हित में कार्य करना होना चाहिए।

हमें संसदीय भावनाओं का सम्मान करना होगा। मार्च 2017 से डबल इंजन की सरकार ने यहां ट्रिपल गति से काम किया। परिणाम स्वरूप हम EODB में दूसरे स्थान पर आए, ‘ईज ऑफ लिविंग’ में शानदार काम हुआ।

 

पढ़ें :- ICPF के शोधपत्र चौंकाने वाले तथ्य उजागर : न्याय देने में नाकाम हो रहीं फास्ट ट्रैक स्पेशल अदालतें ,यौन शोषण पीड़ित बच्चों को है न्याय का इंतजार

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...