लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषाद ने यूपी बोर्ड 2020 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम की घोषणा कर दी है। इसके बाद यूपी बोर्ड की परीक्षा देने वाले करीब 56 लाख से ज्यादा छात्र—छात्राओं का इंतजार खत्म हो गया। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी छात्रों को शुभकामनाएं दी हैं। बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर जाकर आप अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
10वीं के टॉपर
पहले स्थान पर – बड़ौत-बागपत की रिया जैन ने 96.67 फीसदी मार्क्स के साथ टॉप किया है।
दूसरे नंबर पर- अभिमन्यु वर्मा- पिता-रामहित वर्मा-95. 83%, बाराबंकी
तीसरे नंबर पर– योगेश प्रताप सिंह- राजेंद्र प्रताप सिंह 95.33%, बाराबंकी
12वीं के टॉपर
इंटरमीडिएट (12वीं) में बड़ौत-बागपत के अनुराग मलिक ने 97% मार्क्स के साथ टॉप किया है।
दूसरे स्थान पर – प्रांजल सिंह – 96% – प्रयागराज
तीसरे स्थान पर – उत्कर्ष शुक्ला, 94.80 – औरैया