उत्तर प्रदेश में अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलने का सिलसिला जारी है। अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलता जा रहा है। इस बार सपा नेता व पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा (Former MLA Roshan Lal Verma) के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला है। विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा ने पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ बीजेपी छोड़कर सपा का दाम थाम लिया था।
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश में अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलने का सिलसिला जारी है। अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलता जा रहा है। इस बार सपा नेता व पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा (Former MLA Roshan Lal Verma) के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला है। विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा ने पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ बीजेपी छोड़कर सपा का दाम थाम लिया था।
अवैध निर्माण के शिकायत के बाद प्रशासन ने ये कार्रवाई की है। चार दिन पूर्व ही तिलहर की राजस्व टीम ने निगोही में रोशन लाल वर्मा (Roshan Lal Verma)की संपत्ति की पैमाइश की थी। आरोप है कि अवैध कब्जे की जमीन पर अस्पताल बनाया गया था। गुरुवार को प्रशासन की टीम पुलिस बल के साथ पहुंची और सपा नेता और पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा (Former MLA Roshan Lal Verma) के अवैध निर्माण को ढहा दिया।
बता दें कि, राजस्व विभाग की टीम ने जांच की तो सामने आया कि रोशन लाल वर्मा ( Roshan Lal Verma)के बेटे और बहू के नाम से बने साईं अस्पताल के अलावा सामने की जमीन अवैध है। ये जमीन ग्रामसमाज की पाई गई। इसके बाद बिल्डिंग और जमीन के अवैध पाए जाने पर राजस्व विभाग के अधिकारी और पुलिस बल के साथ पहुंचे जहां आज योगी सरकार का बुलडोजर पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा (Roshan Lal Verma)की बिल्डिंगों पर चला दिया गया।