1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Bypolls 2022 : मतदान के बाद अखिलेश का बड़ा आरोप, कहा- रामपुर में BJP को समर्थन कर रहा है प्रशासन

UP Bypolls 2022 : मतदान के बाद अखिलेश का बड़ा आरोप, कहा- रामपुर में BJP को समर्थन कर रहा है प्रशासन

UP Bypolls 2022 : समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि रामपुर में लोगों को घरों से नहीं निकलने दिया जा रहा है। तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। प्रशासन वोटिंग रोकने की कोशिश कर रहा है। रामपुर में निष्पक्ष चुनाव (Fair election in Rampur) नहीं हो रहा।

By संतोष सिंह 
Updated Date

UP Bypolls 2022 : समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि रामपुर में लोगों को घरों से नहीं निकलने दिया जा रहा है। तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। प्रशासन वोटिंग रोकने की कोशिश कर रहा है। रामपुर में निष्पक्ष चुनाव (Fair election in Rampur) नहीं हो रहा। चुनाव आयोग वोट रोकने पर कार्रवाई करे। रामपुर में फोर्स मांगनी पड़ी है। चुनाव आयोग (Election Commission) हर बात को नजरअंदाज कर रहा है। प्रशासनिक अधिकारी बात करने के लिए तैयार नहीं है। मैनपुरी प्रशासन(Mainpuri Administration) पर भी अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने गंभीर आरोप लगाए।

पढ़ें :- कोर्ट में  ED ,बोली- अरविंद केजरीवाल तबीयत खराब कर हेल्थ ग्राउंड पर बेल लेने की कर रहे हैं कोशिश

इस क्षेत्र की मैं बहू हूं : डिंपल यादव

वोट डालने के बाद मैनपुरी लोकसभा सीट से सपा उम्मीदवार डिंपल यादव ने कहा कि मैनपुरी के लोगों ने बहुत प्यार दिया है। मैं इस क्षेत्र की बहू हूं।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और डिंपल यादव (Dimple Yadav) ने सैफई स्थित अभिनव विद्यालय में वोट डाला।  वोट डालने के बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने प्रशासन पर बड़ा आरोप लगाया। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने कहा कि मतदान शुरू होने के दिन से ही प्रशासन किसके इशारे पर काम कर रहा है, मुझे नहीं पता। उसे क्या ब्रीफिंग दी गई है? सुबह से लगातार शिकायतें आ रही हैं। पुलिस लोगों को वोट नहीं डालने दे रही है।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने कहा कि रामपुर में प्रशासन भाजपा (BJP)को समर्थन कर रहा है। रामपुर में मतदाताओं पर पुलिस लाठियां बरसा रही है। कई सपा नेताओं पर लाठीचार्ज किया गया। रामपुर में ऐसी कई तस्वीरें सामने आई हैं। कई दिन से पुलिस कार्यकर्ताओं को परेशान कर रही है। लोगों को वोट नहीं डालने दिया जा रहा है।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)   ने कहा कि अब हमें 2024 की अच्छी तैयारी करनी पड़ेगी। निष्पक्ष फैसला नहीं लिया जा रहा है। विरोध करने पर केस दर्ज कराए जाते हैं। चुनाव आयोग (Election Commission)  आंखें बंद करके बैठा है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...