लखनऊ। उत्तर प्रदेश में होने वाले उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी ने छह सीटों पर अपने प्रत्याशियों का ऐलान किया है। पार्टी ने बुलंदशहर से उषा सिरोही, नौगांव सादत से संगीना चौहान को टिकट दिया है। बता दें कि, संगीता पूर्व कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान की पत्नी हैं।